फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs ban: hardik pandya stunning catch during second t20i in delhi video goes viral see

IND vs BAN: हार्दिक पांड्या का यह कैच उड़ा देगा होश! बाउंड्री पर लगाई 25 मीटर की दौड़ और डाइव लगाकर लपकी गेंद

Thu, 10 Oct 2024 10:19 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 10 Oct 2024 10:19 AM IST
सार

हार्दिक के इस कारनामे का वीडियो अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोशल मीडिया पर साझा किया। फैंस भी अब इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन
ind vs ban: hardik pandya stunning catch during second t20i in delhi video goes viral see
हार्दिक पांड्या - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और बांग्लादेश के बीच बुधवार को खेले गए दूसरे टी20 मैच में हार्दिक पांड्या ने एक ऐसा कारनामा किया जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। उन्होंने डाइव मारकर जिस तरह से कैच लपका उसने सभी को सुन्न कर दिया। बता दें कि, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने जीत के साथ 2-0 से सीरीज में बढ़त बना ली है। 
विज्ञापन

हार्दिक का यह कारनामा जीत लेगा दिल
भारतीय टीम ने इस मैच में बांग्लादेश के सामने 222 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम संघर्ष कर रही थी, तभी पारी के 14वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने एक हैरतअंगेज कैच लपका। वरुण चक्रवर्ती के ओवर की तीसरी गेंद पर रिशाद हुसैन ने हवाई स्वीप किया, वह सीधा मिड विकेट की तरफ गई। इस कैच को लपकने के लिए हार्दिक ने बाईं तरफ दौड़ लगाई। उन्होंने लगभग 27 मीटर की दौड़ लगाई और डाइव लगाकर कैच पकड़ लिया। इस कैच को लेते हुए भारतीय ऑलराउंडर जमीन पर गिरे, मगर उन्होंने कैच नहीं छोड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसीसीआई ने साझा किया वीडियो
हार्दिक के इस कारनामे का वीडियो अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोशल मीडिया पर साझा किया। फैंस भी अब इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। मालूम हो कि, भारत ने बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के दम पर बांग्लादेश को दिल्ली में खेले गए मुकाबले में 86 रनों से हराया। भारत की रनों के अंतर से बांग्लादेश के खिलाफ टी20 में यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले टीम इंडिया ने बांग्लादेश को इस साल टी20 विश्व कप में 50 रनों से हराया था जो इस टीम के खिलाफ उसकी सबसे बड़ी जीत थी।
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नीतीश रेड्डी और रिंकू सिंह के शानदार अर्धशतकों से 20 ओवर में नौ विकेट पर 221 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम निर्धारित ओवर में नौ विकेट पर 135 रन ही बना सकी। भारत ने इसके साथ ही तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत ने इससे पहले बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराकर क्लीन स्वीप किया था। भारत की ओर से बल्ले के बाद गेंद से नीतीश रेड्डी ने उम्दा प्रदर्शन किया और दो विकेट अपने नाम किए। वहीं, पिछले मैच में प्रभावित करने वाले स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने भी दो विकेट लिए। दिलचस्प बात यह रही कि भारत के हर गेंदबाज को विकेट मिला। नीतीश और वरुण के अलावा अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अभिषेक शर्मा, मयंक यादव और रियान पराग के खाते में एक-एक विकेट आए। यह पहली बार हुआ जब किसी टी20 मुकाबले में भारत के सात गेंदबाजों को विकेट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed