फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs BAN: Axar patel missed hatrick in first match rohit sharma dropped catch know details

IND vs BAN: लप्पू सा कैच नहीं लपक पाए रोहित शर्मा, कप्तान की गलती के कारण हैट्रिक से चूके अक्षर पटेल, Video

Thu, 20 Feb 2025 03:31 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 20 Feb 2025 03:31 PM IST
सार

चौथी गेंद पर अक्षर हैट्रिक ले सकते थे, लेकिन रोहित शर्मा की गलती के कारण वह इसे पूरा नहीं कर सके। चौथी गेंद पर जाकिर अली ने शॉट मारने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले से लगकर स्लिप की ओर चली गई। रोहित शर्मा इस कैच को नहीं ले सके और अक्षर तीसरा विकेट लेने से चूक गए।

विज्ञापन
IND vs BAN: Axar patel missed hatrick in first match rohit sharma dropped catch know details
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : X

विस्तार

चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज हो चुका है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ मैच से कर रही है। दुबई के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से एक ऐसी गलती हो गई जिससे अक्षर पटेल हैट्रिक से चूक गए। हिटमैन एक आसाना सा कैच नहीं ले पाए।
विज्ञापन

आसान कैच भी नहीं लपक पाए रोहित
यह घटना बांग्लादेश की पारी के नौवें ओवर की है। अपना पहला ओवर फेंकने आए अक्षर पटेल ने दूसरी ही गेंद पर बांग्लादेश को चौथा झटका तंजीद हसन के रूप में दिया। इसके बाद अगली गेंद पर पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए मुशफिकुर रहीम को भारतीय स्पिनर ने अपना शिकार बनाया। वह खाता खोले बिना आउट हुए। अब अक्षर हैट्रिक से सिर्फ एक विकेट दूर थे। बाएं हाथ के गेंदबाज ने चौथी गेंद बाहर की तरफ डाली जिसपर जाकिर अली ने आगे बढ़कर इसे रोकने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले से लगकर सीधे फर्स्ट स्लिप पर खड़े रोहित शर्मा की तरफ चली गई। हिटमैन ने इस कैच को लपकने की कोशिश की लेकिन वह चूक गए। उनकी इस गलती के कारण अक्षर तीसरा विकेट लेने में कामयाब नहीं हुए। लप्पू से कैच को लपकने से चूके हिटमैन ने निराशा निराशा भी जताई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच का हाल
चैंपियंस ट्रॉफी में अपन पहला मैच खेल रही दोनों टीमें आज जीत का लक्ष्य लेकर उतरी हैं, लेकिन भारतीय टीम बांग्लादेश के बल्लेबाजों पर भारी पड़ती नजर आ रही है। 19 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और बांग्लादेश ने पांच विकेट गंवाकर सिर्फ 70 रन बनाए हैं। उनके लिए अब तक सर्वाधिक रन तंजीद हसन ने बनाए हैं, वह 25 गेंदों में 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं, उनके दो बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके, जबकि मेहदी हसन मिराज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। वह सिर्फ पांच रन बनाकर आउट हो  गए। फिलहाल क्रीज पर जाकिर अली (19) और तौहीद हृदोय (18) मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed