फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs BAN Asia Cup 2023 Super 4 Match Highlights as bangladesh beat india by six runs

IND vs BAN: एशिया कप फाइनल से पहले टीम इंडिया की लय टूटी; बांग्लादेश ने छह रन से हराया, गिल का शतक बेकार

Sat, 16 Sep 2023 08:57 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 16 Sep 2023 08:57 AM IST
सार

फाइनल मैच से पहले टीम इंडिया की हार चिंता बढ़ाने वाली है। एशिया कप के सुपर चार राउंड में पाकिस्तान और श्रीलंका से हारने वाले बांग्लादेश ने टीम इंडिया को हरा दिया। इस मैच में गिल को छोड़ भारत के सभी बल्लेबाज फेल रहे।
 

विज्ञापन
IND vs BAN Asia Cup 2023 Super 4 Match Highlights as bangladesh beat india by six runs
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

एशिया कप 2023 में सुपर चार राउंड के आखिरी मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है। बांग्लादेश ने भारत को छह रन से हराया। मौजूदा एशिया कप में यह भारत की पहली हार है। हालांकि, टूर्नामेंट के लिहाज से इस मैच का कोई महत्व नहीं था और टीम इंडिया 17 सितंबर को श्रीलंका से फाइनल खेलेगी। वहीं, बांग्लादेश का सफर इस जीत के साथ ही खत्म हो गया। 
विज्ञापन


बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट खोकर 265 रन बनाए। सबसे ज्यादा 80 रन का योगदान कप्तान शाकिब अल हसन ने दिया। तौहिद हृदोय ने 54 और नसुम अहमद ने 44 रन बनाए। भारत के लिए शार्दुल ठाकुर ने तीन और मोहम्मद शमी ने दो विकेट लिए। प्रसिद्ध, अक्षर और जडेजा को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन


Image

266 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम सभी 10 विकेट खोकर 259 रन ही बना पाई। शुभमन गिल ने 121 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन उन्हें किसी का साथ नहीं मिला। 42 रन बनाने वाले अक्षर दूसरे सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे। बांग्लादेश के लिए मुस्तफिजुर रहमान ने तीन विकेट लिए। महेदी हसन और तंजिम हसन को दो-दो विकेट मिले। शाकिब और मेहदी ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांग्लादेश की पारी में क्या हुआ?
कप्तान शाकिब अल हसन (80) और तौहीद ह्रदय (54) ने वनडे एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में शुक्रवार को भारत के खिलाफ बांग्लादेश को आठ विकेट पर 265 रन बनाने में मदद की। शाकिब ने 85 गेंदों की पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए जबकि तौहीद ने 81 गेंदों पर 54 रन बनाकर कप्तान का अच्छा साथ निभाया। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 101 रन की साझेदारी हुई। खबर लिखे जाने तक भारत ने 17 ओवरों में दो विकेट पर 74 रन बना लिए थे। शुभमन गिल 42 और केएल राहुल 19 रन बनाकर खेल रहे थे। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बांग्लादेश को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। एशिया कप से पहले ही बाहर हो चुकी बांग्लादेश ने चार विकेट पर 59 रन पर गंवा दिए थे लेकिन शाकिब और तौहीद ने पारी को संभाला। बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल की गेंद पर शाकिब ने लगातार दो छक्के लगाए।

IND vs BAN Asia Cup 2023 Super 4 Match Highlights as bangladesh beat india by six runs
शाकिब अल हसन - फोटो : सोशल मीडिया
बांग्लादेश के लिए नासुम अहमद (44) और मेहदी हसन (नाबाद 29) ने भी उपयोगी योगदान दिया। भारत के लिए शार्दुल ठाकुर ने तीन और मोहम्मद शमी ने दो विकेट हासिल किए। प्रसिद्ध कृष्णा, अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला। अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने नई गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने तीसरे ओवर में लिटन दास को क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके अलावा 65 रन देकर तीन विकेट लेने वाले शार्दुल ठाकुर ने रन तो खर्च किए लेकिन सर्वाधिक विकेट लेने में सफल रहे। हालांकि अगर भारतीय क्षेत्ररक्षकों सूर्यकुमार, तिलक और केएल राहुल ने तीन कैच नहीं छोड़े होते तो बांग्लादेश की टीम पहले आउट हो सकती थी।

IND vs BAN Asia Cup 2023 Super 4 Match Highlights as bangladesh beat india by six runs
तौहिद और शाकिब - फोटो : सोशल मीडिया
भारत की पारी में क्या हुआ?
266 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान रोहित शर्मा खाता खोले बिना तंजिम हसन का शिकार बन गए। तंजिम ने अपने अगले ओवर में करियर का पहला वनडे खेल तिलक वर्मा को भी पांच रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। 17 रन पर दो विकेट गंवाकर भारतीय टीम मुश्किल में आ गई थी। राहुल ने गिल के साथ अर्धशतकीय साझेदारी कर भारतीय पारी को संभाला, लेकिन 19 रन के निजी स्कोर पर महेदी हसन ने उन्हें पवेलियन भेज दिया। ईशान किशन भी पांच रन बनाकर मेहदी हसन का शिकार बनए। इस बीच गिल ने 61 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। 94 रन पर भारत के चार विकेट गिरने के बाद सूर्यकुमार और गिल ने साझेदारी कर भारत का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया और उम्मीदें जगाई, लेकिन शाकिब ने सूर्या को 26 रन के स्कोर पर बोल्ड कर दिया और टीम इंडिया मुश्किल में आ गई। 

IND vs BAN Asia Cup 2023 Super 4 Match Highlights as bangladesh beat india by six runs
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : सोशल मीडिया
139 रन पर आधी टीम के पवेलियन लौटने के बाद भारत को जीत दिलाने की जिम्मेदारी गिल पर थी। उन्होंने तेजी से रन बनाना शुरू किया और भारत का स्कोर 150 रन के पार ले गए। हालांकि, इस बीच जडेजा सात रन बनाकर आउट हो गए। गिल एक छोर पर जमे रहे और 117 गेंद में अपना शतक पूरा किया। शतक पूरा करने के बाद वह और तेजी से रन बनाने लगे और भारतीय टीम मैच में वापस आ गई। गिल और अक्षर ने मिलकर भारत का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया। हालांकि, बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में गिल ने महेदी हसन को अपना विकेट थमा दिया। उन्होंने 133 गेंद में आठ चौके और पांच छक्कों की मदद से 121 रन बनाए।

गिल के आउट होने के बाद भारत की हार तय हो गई थी, लेकिन अक्षर ने इसके बाद तेजी से रन बनाना शुरू किया। दूसरे छोर पर शार्दुल 11 रन बनाकर आउट हो गए। अक्षर ने बड़े शॉट खेलना जारी रखा और भारत का स्कोर 250 रन के पार पहुंचा दिया। हालांकि, 49वें ओवर में वह 34 गेंद में 42 रन बनाकर आउट हो गए। इसी के साथ भारत की हार तय हो गई। आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर शमी रन आउट हुए और भारतीय पारी एक गेंद रहते 259 रन पर सिमट गई।

IND vs BAN Asia Cup 2023 Super 4 Match Highlights as bangladesh beat india by six runs
शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम ने किए पांच बदलाव
भारतीय टीम प्रबंधन ने अंतिम एकादश में पांच बदलाव किए हैं। विराट कोहली, कुलदीप, बुमराह, मोहम्मद सिराज और हार्दिक नहीं खेल रहे। उनकी जगह तिलक, श्रेयस, सूर्यकुमार, मोहम्मद शमी और प्रसिद्ध कृष्णा ने ली है। तिलक वर्मा ने वनडे में पदार्पण किया वहीं बांग्लादेश की ओर से 20 साल के तंजीम हसन साकिब अपना पहला वनडे खेलने उतरे।

IND vs BAN Asia Cup 2023 Super 4 Match Highlights as bangladesh beat india by six runs
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया
कपिल के बाद दो हजार रन और 200 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय बने जडेजा
ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2,000 से अधिक रन और 200 से अधिक विकेट लेने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के 14वें क्रिकेटर बन गए हैं। अपना 182वां मैच खेल रहे जडेजा ने बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप मैच के दौरान शमीम हुसैन को आउट करके एकदिवसीय मुकाबलों में अपने 200 विकेट पूरे किए। क्रिकेट के इस प्रारूप में उनके नाम पर 2578 रन दर्ज हैं। जडेजा से पहले भारत की तरफ से यह उपलब्धि महान ऑलराउंडर कपिल देव ने हासिल की थी। उन्होंने 225 मैचों में 3783 रन बनाने के अलावा 253 विकेट भी लिए थे।

200 विकेट लेने वाले 7वें भारतीय गेंदबाज
जडेजा वनडे में 200 विकेट लेने वाले सातवें भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले अनिल कुंबले (334 विकेट), जवागल श्रीनाथ (315), अजित अगरकर (288), जहीर खान (269), हरभजन सिंह (265) और कपिल देव (253) इस मुकाम पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed