{"_id":"66770aa78a69462a5d0ffa57","slug":"ind-vs-ban-after-knock-against-bangladesh-in-super-eight-match-hardik-pandya-praise-north-sound-pitch-2024-06-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN : हार्दिक पांड्या ने पिच को लेकर कही ये बात, बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा अर्धशतक, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs BAN : हार्दिक पांड्या ने पिच को लेकर कही ये बात, बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा अर्धशतक, जानें
Sat, 22 Jun 2024 11:03 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 22 Jun 2024 11:03 PM IST
सार
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया और टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 196 रन बनाने में सफल रही। भारत का इस विश्व कप में यह सर्वोच्च टोटल है।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या
- फोटो : ICC/T20 World Cup
विस्तार
बांग्लादेश के खिलाफ सुपर आठ चरण के मैच में नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलने वाले भारतीय उपकप्तान हार्दिक पांड्या ने सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम की पिच को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह पिच अच्छी है और यहां 180 रन भी संघर्ष करने के लिए बेहतर स्कोर होता। हार्दिक का मानना है कि टी20 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ सुपर आठ चरण में बल्लेबाजी इकाई ने शानदार प्रदर्शन किया जिससे टीम पांच विकेट पर 196 तक पहुंचने में सफल रही।
विज्ञापन
भारत ने बनाया टी20 विश्व कप का अपना तीसरा सर्वोच्च टोटल
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया और टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 196 रन बनाने में सफल रही। भारत का इस विश्व कप में यह सर्वोच्च टोटल है। भारत ने इस तरह इस टूर्नामेंट के इतिहास का अपना तीसरा सर्वोच्च स्कोर बनाया। टीम का नॉर्थ साउंड में टी20 में यह सर्वाधिक स्कोर भी है।

हार्दिक ने बल्ले से दिखाया दम
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा इस साझेदारी को और बड़ी नहीं कर सके और शाकिब अल हसन की गेंद पर आउट हुए। रोहित का विकेट लेने के साथ ही शाकिब टी20 विश्व कप में 50 विकेट पूरे करने वाले पहले गेंदबाज बन गए। लगातार खराब फॉर्म में चल रहे विराट कोहली का बल्ला भी इस मैच में बोला और उन्होंने 24 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेली। कोहली हार्दिक के बाद भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे, लेकिन अर्धशतक से चूक गए। वहीं, शिवम दुबे ने हार्दिक पांड्या का अच्छा साथ निभाया और 24 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेली। एक समय ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम 200 रन का स्कोर पार कर लेगी, लेकिन बांग्लादेश के गेंदबाज कुछ हद तक वापसी करने में सफल रहे।

हार्दिक ने की शिवम की सराहना
हार्दिक ने भारतीय पारी के बाद कहा, पिच अच्छी है। यहां 180 रन भी संघर्ष करने के लिए बेहतर स्कोर होता। हमने 196 रन बनाए। यह बढ़िया स्कोर है। जब शिवम दुबे क्रीज पर गए थे तब टीम ने बेहद कम समय में दो विकेट गंवा दिए थे। उन्हें अपना समय लेना पड़ा और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। उनकी ताकत स्पिनरों के खिलाफ बड़े शॉट खेलने की है। जब समय आया, जब हमारे पास बड़े शॉट खेलने का मौका था तब हमने ऐसा किया।