फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs BAN 3rd ODI: Virat Kohli celebrated something like this after 72nd century, said- It took three years

Virat Kohli Century: विराट कोहली ने 72वें शतक के बाद कुछ इस प्रकार मनाया जश्न, कहा- तीन साल लग गए...

Sat, 10 Dec 2022 10:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चटोग्राम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चटोग्राम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 10 Dec 2022 10:15 PM IST
सार

कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का 72वां शतक जड़ दिया। इसके बाद उन्होंने इसका जश्न खास अंदाज में मनाया, जो कि काफी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
IND vs BAN 3rd ODI: Virat Kohli celebrated something like this after 72nd century, said- It took three years
विराट कोहली शतक लगाने के बाद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में ईशान किशन और विराट कोहली का बल्ला जमकर बोला। 15 पर टीम इंडिया का पहला विकेट गिरा था। इसके बाद ईशान ने कोहली के साथ मिलकर बड़े स्कोर की नींव रखी। ईशान ने दोहरा शतक लगाया। वहीं, कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का 72वां शतक जड़ दिया। इसके बाद उन्होंने इसका जश्न खास अंदाज में मनाया, जो कि काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, एक छोर से ईशान चौके-छक्कों की बारिश कर रहे थे। वहीं, कोहली दूसरा छोर संभाले हुए थे और धैर्य के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने 54 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, जब तक ईशान ने दोहरा शतक पूरा किया, कोहली शतक नहीं लगा पाए थे। ईशान के आउट होने के बाद कोहली ने तेजी से रन बटोरे और इबादत हुसैन की गेंद पर फाइन लेग में चौका लगाकर शतक पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह अगस्त 2019 के बाद वनडे में उनका पहला शतक रहा। वहीं वनडे में कुल 44वां शतक रहा। वनडे में दो शतकों के बीच इतने लंबे गैप को याद कर कोहली भावुक हो गए। यही बात उन्होंने दूसरे छोर पर मौजूद अपने पार्टनर केएल राहुल को भी बताई। कोहली ने शतक लगाने के बाद कहा- तीन साल लग गए बॉस। कोहली ने इसी साल एशिया कप में तीन साल के शतकों का सूखा खत्म किया था। 
विज्ञापन

एशिया कप में कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 मैच में शतक जड़ा था। इसके बाद से कोहली शानदार फॉर्म में रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप में कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। हालांकि, अफगानिस्तान के खिलाफ शतक से पहले कोहली ने नवंबर 2019 में शतक लगाया था। बांग्लादेश के खिलाफ पिछले दो वनडे में कोहली का बल्ला खामोश रहा था। हालांकि, इस मैच में उन्होंने 91 गेंदों पर 113 रन की शानदार पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 11 चौके और दो छक्के लगाए।

कोहली अंतरराष्ट्रीय शतकों के मामले में अब बस सचिन तेंदुलकर से पीछे हैं। कोहली के नाम 72 शतक हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ा। पोंटिंग ने अपने करियर में तीनों फॉर्मेट मिलाकर 71 शतक लगाए थे। वहीं, सचिन के नाम 100 शतक हैं। कोहली के अलावा ईशान ने 131 गेंदों में 24 चौके और दो छक्के की मदद से 210 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed