फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS WC 2023 Final: Shreyas Iyer Shubman Gill expressed gratitude to fans, Sachin Tendulkar statement

World Cup: हार से दुखी श्रेयस-शुभमन ने फैंस का जताया आभार; सचिन ने बढ़ाया हौसला, बोले- हार-जीत खेल का हिस्सा

Mon, 20 Nov 2023 03:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 20 Nov 2023 03:38 PM IST
सार

यह हार टीम इंडिया के लिए बहुत बड़ी थी, क्योंकि इस बार भारत के पास 10 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने का सबसे अच्छा मौका था। हालांकि, टीम इंडिया इसमें कामयाब नहीं हो पाई।

विज्ञापन
IND vs AUS WC 2023 Final: Shreyas Iyer Shubman Gill expressed gratitude to fans, Sachin Tendulkar statement
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर वनडे विश्व कप का खिताब जीत लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में कंगारुओं ने टीम इंडिया को छह विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद भारतीय खिलाड़ी भावुक हो गए थे। कप्तान रोहित शर्मा, मोहम्मद सिराज और विराट कोहली समते तमाम खिलाड़ी भावुक हो गए थे।
विज्ञापन


यह हार टीम इंडिया के लिए बहुत बड़ी थी, क्योंकि इस बार भारत के पास 10 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने का सबसे अच्छा मौका था। हालांकि, टीम इंडिया इसमें कामयाब नहीं हो पाई। मैच के बाद खिलाड़ियों ने ज्यादा कोई बयान नहीं दिया था। अब शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। दोनों काफी भावुक नजर आए। वहीं, सचिन तेंदुलकर ने भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया है।
विज्ञापन


The Indian team lines up for the national anthem, India vs Australia, World Cup final, Ahmedabad, November 19, 2023
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभमन ने क्या लिखा?

शुभमन ने लिखा- लगभग 16 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन अभी भी उतना ही दर्द हो रहा है जितना पिछली रात हुआ था। कभी-कभी अपना सब कुछ झोंक देना पर्याप्त नहीं होता। हम अपने अंतिम लक्ष्य से पीछे रह गए, लेकिन इस यात्रा में हर कदम हमारी टीम की भावना और समर्पण देखने लायक रहा है। हमारे अविश्वसनीय और शानदार फैंस, हमारे उतार-चढ़ाव में आपका अटूट समर्थन हमारे लिए बहुत मायने रखता है। यह अंत नहीं है, यह तब तक खत्म नहीं होगा जब तक हम जीत नहीं जाते। जय हिन्द।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ꮪhubman Gill (@shubmangill)

श्रेयस अय्यर ने लिखी यह बात

वहीं, श्रेयस अय्यर ने लिखा- हमारा दिल टूट गया है। मन अभी भी शांत नहीं हुआ है और यह कुछ समय तक होगा भी नहीं। मेरा पहला विश्व कप एक ऐसा अनुभव था जिसने मुझे बहुत कुछ सिखाया और मेरे रास्ते में आने वाली हर चीज के लिए मुझे आभारी बनाया। शुरुआत से अंत तक हमारा समर्थन करने के लिए बीसीसीआई, टीम प्रबंधन, सहयोगी स्टाफ, मेरे साथियों और आप प्रशंसकों को धन्यवाद। इस शानदार अभियान के लिए पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को बधाई।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shreyas Iyer (@shreyasiyer96)




सचिन ने टीम का हौसला बढ़ाया

सचिन तेंदुलकर ने लिखा- ऑस्ट्रेलिया को छठी बार विश्व कप जीतने के लिए बधाई। बड़े स्तर पर सबसे महत्वपूर्ण दिन, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सबसे शानदार खेल दिखाया। भारतीय टीम बदकिस्मत रही। किसी बड़े टूर्नामेंट में एक खराब दिन सभी नतीजे बिगाड़ सकती है। मैं खिलाड़ियों, फैंस और शुभचिंतकों की पीड़ा को समझ सकता हूं। मैं समझ सकता हूं कि वह फिलहाल किस स्थिति से गुजर रहे होंगे। हार-जीत खेल का हिस्सा है। हमें यह याद रखना चाहिए कि उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने कितना शानदार प्रदर्शन किया और खुशियां दीं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sachin Tendulkar (@sachintendulkar)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed