फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS Uproar over Ahmedabad pitch Mark Waugh compare it with county cricket Sanjay Manjrekar also unhappy

IND vs AUS: अहमदाबाद की पिच को लेकर भी हंगामा, मार्क वॉ ने काउंटी क्रिकेट से की तुलना, संजय मांजरेकर भी नाखुश

Thu, 09 Mar 2023 06:55 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 09 Mar 2023 06:55 PM IST
सार

इस सीरीज में इससे पहले नागपुर, दिल्ली और इंदौर में टेस्ट मैच हुए हैं। तीनों जगह एक बात समान थी कि वहां कि पिच की जमकर आलोचना हुई। अहमदाबाद भी इससे बच नहीं पाया।

विज्ञापन
IND vs AUS Uproar over Ahmedabad pitch Mark Waugh compare it with county cricket Sanjay Manjrekar also unhappy
स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का अंतिम मुकाबला गुरुवार (नौ मार्च) को शुरू हुआ। इस सीरीज में इससे पहले नागपुर, दिल्ली और इंदौर में टेस्ट मैच हुए हैं। तीनों जगह एक बात समान थी कि वहां कि पिच की जमकर आलोचना हुई। अहमदाबाद भी इससे बच नहीं पाया। मैच के पहले दिन ही पिच की आलोचना भारत और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ियों ने की। हालांकि, इस बार बात अलग है और आरोप भी अलग तरह का लगाया गया है।
विज्ञापन


दरअसल, मैच से पूर्व दो पिचें तैयार की गई थीं। मैच के एक दिन पहले तक यह तय नहीं था कि किस पिच पर मुकाबला खेला जाएगा। यह फैसला बहुत देर से लिया गया। इस पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर मार्क वॉ भड़क गए। उन्होंने कहा, ''यह ठीक नहीं है। मैं इस बात को लेकर हैरान हूं कि किसी को कैसे पता नहीं होगा कि मुकाबला किस पिच पर होने वाला है।''
विज्ञापन

मार्क ने ऑस्ट्रेलिया का दिया उदाहरण
मार्क वॉ ने अपने देश का उदाहरण देते हुए कहा, ''ऑस्ट्रेलिया में तो ऐसा नहीं होता है। वहां ग्राउंड्समैन और क्यूरेटर्स को महीनों पहले से पता होता है कि मैच किस पिच पर होगा। इससे कैमरा, साइटस्क्रीन और दर्शकों के लिए अच्छी तैयारी की जाती है। भारत में कुछ अलग ही हो रहा है।'' मार्क वॉ ने तो इसकी तुलना काउंटी क्रिकेट से कर दी। उन्होंने कहा, ''ऐसा काउंटी में होता है। वहां दो या तीन पिचें तैयार की जाती हैं। विपक्षी टीम को देखकर अंत में फैसला होता है। मुझे इस बात का अंदाजा नहीं है कि यहां क्या हो रहा है, लेकिन इसे ठीक करना चाहिए।''

संजय मांजरेकर को याद आया 70-80 का दशक
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर भीअहमदाबाद में पिच से प्रभावित नहीं थे। उन्होंने इसकी तुलना 70 और 80 के दशक से की है। कमेंट्री के दौरान मांजरेकर ने कहा कि पिच बहुत ज्यादा ही बल्लेबाजी के अनुकूल थी। अहमदाबाद जैसी पिच घरेलू सीरीज में दुर्लभ थी, लेकिन यह भी सच है कि भारतीय गेंदबाजों ने अधिक विकेट लेने वाली गेंदें नहीं फेंकी।
विज्ञापन

मैच में अब तक क्या हुआ?
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने मैच के पहले दिन खेल समाप्त होने तक 90 ओवर में चार विकेट पर 255 रन बना लिए हैं। उस्मान ख्वाजा 104 रन बनाकर नाबाद हैं। कैमरून ग्रीन ने नाबाद 49 रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड 32 रन बनाकर रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर आउट हुए। मार्नश लाबुशेन तीन रन के निजी स्कोर पर मोहम्मद शमी की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। स्टीव स्मिथ 38 रन बनाकर रवींद्र जडेजा की गेंद पर बोल्ड हो गए। पीटर हैंड्सकॉम्ब ने 17 रन बनाए। उन्हें शमी ने क्लीन बोल्ड किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed