फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS: Sam Konstas has challenged Indian bowlers said that he has plan to deal with them in fourth test

IND vs AUS: बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले इस युवा बल्लेबाज ने दी भारतीय गेंदबाजों को चुनौती, कहा- मैं दबाव बनाऊंगा

Sat, 21 Dec 2024 07:17 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 21 Dec 2024 07:17 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज सैम कोंस्टास ने भारतीय गेंदबाजों को चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि भारतीय गेंदबाजों से निपटने के लिए उनकी पास एक योजना है।

विज्ञापन
IND vs AUS: Sam Konstas has challenged Indian bowlers said that he has plan to deal with them in fourth test
सैम कोंस्टास - फोटो : x

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। शुरुआती तीन मुकाबलों के बाद सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। अब इंतजार चौथे टेस्ट का है, जो कि मेलबर्न में 26 दिसंबर से खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज सैम कोंस्टास ने भारतीय गेंदबाजों को चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि भारतीय गेंदबाजों से निपटने के लिए उनके पास एक योजना है।
विज्ञापन

मैकस्वीनी का कटा पत्ता
पांच मैचों की सीरीज के आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया ने टीम में बदलाव किया है। पिछले तीन मैचों में कुछ खास प्रदर्शन नहीं करने वाले नाथन मैकस्वीनी को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। उनकी जगह सैम कोंस्टास को टीम में शामिल किया गया है। उम्मीद है कि चौथे टेस्ट में उन्हें टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुमराह एंड कंपनी को चुनौती देने के लिए तैयार कोंस्टास
इस मुकाबले से पहले कोंस्टास ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने फॉक्स क्रिकेट से कहा, मेरे पास भारतीय गेंदबाजों के लिए कुछ योजनायें हैं। मुझे लग रहा है कि मैं काफी अच्छा कर रहा हूं और उम्मीद है कि मुझे वो मौका मिलेगा। मैं बस गेंद के हिसाब से खेलूंगा और गेंदबाजों पर थोड़ा दबाव बनाऊंगा।
विज्ञापन

कमिंस के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी होंगे कोंस्टास
दो अक्तूबर को 19 साल के हो चुके कोंस्टास को अगर बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए प्लेइंग 11 में चुना जाता है तो वह कप्तान पैट कमिंस के बाद टेस्ट डेब्यू करने वाले ऑस्ट्रेलिया के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे। कमिंस ने 2011 में जोहानिसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू किया था। उस समय वह 18 साल और 193 दिन के थे। कोंस्टास ने आगे कहा, डेब्यू करना बहुत बड़ा सम्मान होगा। यह सपना सच होने जैसा है। मैं भारत के खिलाफ खेलने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मैं चुनौती लेना चाहता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed