{"_id":"6776ac6acfd1425bcd06dd01","slug":"ind-vs-aus-rohit-sharma-will-make-unwanted-record-if-he-is-out-of-playing-11-he-will-become-first-indian-2025-01-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: प्लेइंग 11 से बाहर होते ही रोहित शर्मा बना लेंगे 'अनचाहा रिकॉर्ड', इस मामले में बनेंगे पहले भारतीय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: प्लेइंग 11 से बाहर होते ही रोहित शर्मा बना लेंगे 'अनचाहा रिकॉर्ड', इस मामले में बनेंगे पहले भारतीय
Thu, 02 Jan 2025 08:40 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 02 Jan 2025 08:40 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी इस सीरीज के दूसरे टेस्ट से वापसी करने वाले रोहित शर्मा ने अब तक तीन मैचों की पांच पारियों में सिर्फ 31 रन बनाए हैं। उनका बल्ला अब तक खामोश रहा है। वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। इसके अलावा हिटमैन कप्तानी में भी प्रभावित नहीं कर सके।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का निर्णायक और अंतिम मुकाबला शुक्रवार से सिडनी में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में रोहित शर्मा को जगह मिलेगी या नहीं इस पर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उन्हें इस मैच में ड्रॉप कर दिया जाएगा। हालांकि, अब तक कोच और कप्तान की तरफ से इस विषय पर कोई बयान नहीं आया है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खामोश रहा रोहित का बल्ला
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी इस सीरीज के दूसरे टेस्ट से वापसी करने वाले रोहित शर्मा ने अब तक तीन मैचों की पांच पारियों में सिर्फ 31 रन बनाए हैं। उनका बल्ला अब तक खामोश रहा है। वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। इसके अलावा हिटमैन कप्तानी में भी प्रभावित नहीं कर सके। मेलबर्न टेस्ट में उन्होंने शुभमन गिल को प्लेइंग 11 से बाहर का रास्ता दिखाया था और यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग करने उतरे थे जबकि तीसरे स्थान पर केएल राहुल बल्लेबाजी के लिए आए। दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित दोनों पारियों में तीन और नौ रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

सिडनी टेस्ट की प्लेइंग 11 से रोहित शर्मा होंगे ड्रॉप?
गुरुवार को सिडनी टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने पहुंचे मुख्य कोच गौतम गंभीर से जब रोहित के प्लेइंग 11 में चुने जाने पर सवाल किया गया तो उन्होंने इसका जवाब नहीं दिया। गंभीर ने कहा कि अभी प्लेइंग 11 तय नहीं की गई है और इसका फैसला कल पिच देखने के बाद ही लिया जाएगा। फील्डिंग की ट्रेनिंग के दौरान रोहित शर्मा स्लिप पर मौजूद नहीं थे, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। विराट कोहली पहले स्लिप पर थे, जबकि केएल राहुल सेकेंड और नीतीश कुमार तीसरे स्लिप पर मौजूद थे। वहीं, ऋषभ पंत विकेटकीपिंग का जिम्मा संभाले हुए थे और यशस्वी जायसवाल गली में खड़े थे।

रोहित बनाएंगे 'अनचाहा रिकॉर्ड'
इस मुकाबले से बाहर होते ही रोहित शर्मा एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। वह सीरीज के बीच में ड्रॉप होने वाले पहले भारतीय कप्तान बन जाएंगे। उनसे पहले तीन कप्तानों ने चौंकाने वाला फैसला लिया था।
सीरीज के बीच में ड्रॉप होने वाले कप्तान

- मिस्बाह उल हक (पाकिस्तान) - 2014 वनडे सीरीज-ऑस्ट्रेलिया- मिस्बाह ने तीसरे वनडे में खुद को ड्रॉप किया था। इस मैच में शाहिद अफरीदी ने उनकी जगह टीम का नेतृत्व किया था।
- दिनेस चांदीमल (श्रीलंका)- 2014 टी20 विश्व कप- दिनेश ने टी20 विश्व कप के आखिरी तीन मैचों में बाहर बैठने का फैसला किया था। इनमें सेमीफाइनल और फाइनल भी शामिल थे। उनकी जगह लसिथ मलिंगा ने टीम की कमान संभाली थी।
- माइक डेनेस (इंग्लैंड)-1974 एशेज- माइक डेनेस ने खुद को चौथे टेस्ट से बाहर रखने का फैसला लिया था। उनकी जगह जॉन एडरिच ने टीम का नेतृत्व किया था।