फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs aus: rishabh pant advices indian fielders says dum lagana padega on day 2 perth test video goes viral

IND vs AUS: 'दम लगाना पड़ेगा', ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने किया परेशान तो भड़के ऋषभ पंत, भारतीयों को दी ये सलाह

Sat, 23 Nov 2024 03:45 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 23 Nov 2024 03:45 PM IST
सार

आखिरी विकेट के लिए मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड के बीच 25 रनों की साझेदारी हुई। दोनों ने भारतीय गेंदबाजों को खासा परेशान किया। इस दौरान पंत को भारतीय खिलाड़ियों को एक खास सलाह देते सुना गया।

विज्ञापन
ind vs aus: rishabh pant advices indian fielders says dum lagana padega on day 2 perth test video goes viral
ऋषभ पंत - फोटो : X

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत अपने मस्ती भरे अंदाज के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं। उन्हें अक्सर विकेट के पीछे से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते देखा जाता है। ऐसा ही कुछ शनिवार को युवा खिलाड़ी ने किया। उन्होंने भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच के दूसरे दिन कुछ ऐसा कहा जो अब चर्चा का विषय बन गया है। 
विज्ञापन

पंत ने भारतीय खिलाड़ियों को दी खास सलाह
दरअसल, आखिरी विकेट के लिए मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड के बीच 25 रनों की साझेदारी हुई। दोनों ने भारतीय गेंदबाजों को खासा परेशान किया। इस दौरान पंत को भारतीय खिलाड़ियों को एक खास सलाह देते सुना गया। उन्होंने कहा- ढीले पड़के नहीं काम चलेगा भाई!  थोड़ा माहौल बनाना पड़ेगा। लगाना थोड़ा! दम लगाना पड़ेगा भाई!
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने हासिल की 46 रन की बढ़त
स्टार्क ने पहली पारी में 112 गेंदों का सामना किया और 26 रन बनाए। वहीं, हेजलवुड सात रन बनाकर नाबाद रहे। दूसरे दिन कंगारुओं ने सात विकेट पर 67 रन से आगे खेलना शुरू किया और 37 रन बनाने में बाकी तीन विकेट गंवाए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने अपनी पहली पारी में 150 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 104 रन पर खत्म हुई। इस तरह से टीम इंडिया को दूसरी पारी में 46 रन की बढ़त हासिल की।
विज्ञापन

पहले भी भारत के लिए मुसीबत बन चुके हैं हेजलवुड और स्टार्क
यह पहला मौका नहीं है जब स्टार्क और हेजलवुड ने भारत को परेशान किया। इससे पहले भारत के खिलाफ 10वें विकेट के लिए दोनों के बीच पुणे (55 रन, 2017), ब्रिसबेन (51 रन, 2014), सिडनी (42 रन, 2019) और पर्थ (36 रन, 2018) में भी इस तरह की साझेदारियां हो चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed