फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS: 'Kuldeep does not have visa and Axar...', Rohit Sharma on inclusion of Tanush Kotian Team India

IND vs AUS: 'कुलदीप के पास वीजा नहीं है और अक्षर...', रोहित ने अश्विन की जगह कोटियान को शामिल करने की वजह बताई

Tue, 24 Dec 2024 12:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 24 Dec 2024 12:02 PM IST
सार

तनुष को शामिल करने के एक दिन बाद रोहित ने मीडिया से बात करते हुए मजाक में कहा कि कोटियान को केवल इसलिए चुना गया क्योंकि कुलदीप के पास वीजा नहीं था।

विज्ञापन
IND vs AUS: 'Kuldeep does not have visa and Axar...', Rohit Sharma on inclusion of Tanush Kotian Team India
रोहित ने तनुष को लेकर बयान दिया है - फोटो : PTI

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार से बॉक्सिंग डे टेस्ट की शुरुआत होगी। इस मैच से पहले बीसीसीआई ने ऑफ स्पिनर तनुष कोटियान को संन्यास ले चुके रविचंद्रन अश्विन के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। मंगलवार को कप्तान रोहित शर्मा ने कुलदीप यादव या फिर अक्षर पटेल को न चुनकर तनुष को शामिल करने के पीछे की वजह का खुलासा किया। 
विज्ञापन

IND vs AUS: 'Kuldeep does not have visa and Axar...', Rohit Sharma on inclusion of Tanush Kotian Team India
रोहित और अश्विन - फोटो : PTI
अश्विन के रिप्लेसमेंट बने तनुष
अश्विन के सीरीज के बीच में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भारत की मौजूदा स्क्वॉड में सिर्फ दो स्पिनर रह गए थे। ऐसे में विकल्प की तलाश थी। मेलबर्न और सिडनी में दो स्पिनरों की जरूरत पड़ सकती है। इसलिए कोटियान को तुरंत ऑस्ट्रेलिया बुलाया गया। वह फिलहाल विजय हजारे ट्रॉफी में की तैयारी में व्यस्त हैं। उनके मंगलवार को टीम में शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs AUS: 'Kuldeep does not have visa and Axar...', Rohit Sharma on inclusion of Tanush Kotian Team India
तनुष कोटियान - फोटो : BCCI
रोहित ने अपने अंदाज में दिया जवाब
तनुष को शामिल करने के एक दिन बाद रोहित ने मीडिया से बात करते हुए अपने अंदाज में मजाक में कहा कि कोटियान को केवल इसलिए चुना गया क्योंकि कुलदीप के पास वीजा नहीं था। हालांकि, उन्होंने मुंबई के इस आलराउंडर की जमकर तारीफ भी की। वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया में भारत की 'ए' टीम का भी हिस्सा थे। इस दौरे पर उन्होंने 44 रन बनाने के अलावा एकमात्र मैच में एक विकेट भी हासिल किया था।
विज्ञापन

IND vs AUS: 'Kuldeep does not have visa and Axar...', Rohit Sharma on inclusion of Tanush Kotian Team India
तनुष कोटियान - फोटो : BCCI
रोहित ने किया मजाक
रोहित ने कहा, 'तनुष एक महीने पहले यहां आए थे और कुलदीप के पास वीजा नहीं है। हमें ऐसे खिलाड़ी की जरूरत थी जो जल्द से जल्द यहां पहुंचे। तनुष तैयार थे और उन्होंने यहां अच्छा खेल दिखाया था। वह पिछले दो वर्षों से घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और हम सिडनी या मेलबर्न में दो स्पिनरों के साथ खेलने के मामले में बैक-अप चाहते थे।

IND vs AUS: 'Kuldeep does not have visa and Axar...', Rohit Sharma on inclusion of Tanush Kotian Team India
तनुष कोटियान - फोटो : BCCI
'कुलदीप चोटिल है, अक्षर पिता बने हैं'
रोहित ने कुलदीप या अक्षर को अश्विन के रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल नहीं करने की वजह भी बताई। दरअसल, चाइनामैन स्पिनर की हाल ही में हर्निया की सर्जरी हुई थी, जबकि अक्षर हाल ही में पिता बने थे। रोहित कहा, 'कुलदीप शत प्रतिशत फिट नहीं है क्योंकि उन्हें हर्निया की सर्जरी करानी पड़ी है। अक्षर हाल ही में पिता बने हैं इसलिए वह यात्रा पर नहीं जा रहे हैं।  इसलिए तनुष हमारे लिए सर्वश्रेष्ठ विकल्प थे। उन्होंने घरेलू टूर्नामेंट में खुद को साबित भी किया है।'

IND vs AUS: 'Kuldeep does not have visa and Axar...', Rohit Sharma on inclusion of Tanush Kotian Team India
तनुष कोटियान - फोटो : BCCI
'तनुष की वजह से रणजी ट्रॉफी में मुंबई की जीत'
रोहित ने कहा, 'वह शायद एक कारण हैं कि मुंबई ने रणजी ट्रॉफी जीती है। उन्होंने एक ऑलराउंडर के रूप में शानदार भूमिका निभाई है। इसलिए जरूरत पड़ने पर हमारे लिए यह बहुत अच्छा विकल्प हैं। उनकी मौजूदगी से अब हम सभी क्षेत्रों को कवर कर सकते हैं।' 26 वर्षीय तनुष ने 33 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 25.70 की औसत से 101 विकेट लिए हैं। उन्होंने 47 पारियों में 41.21 की औसत से दो शतक और 13 अर्धशतक के साथ 1525 रन भी बनाए हैं।

IND vs AUS: 'Kuldeep does not have visa and Axar...', Rohit Sharma on inclusion of Tanush Kotian Team India
तनुष कोटियान - फोटो : BCCI
कोटियान का घरेलू क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड
कोटियान ने 2018 में महज 20 साल की उम्र में मुंबई के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने पहली पारी में सौराष्ट्र के खिलाफ दो विकेट लिए थे। वह मुंबई की रणजी टीम के मजबूत स्तंभ हैं। मुंबई ने इस साल रणजी ट्रॉफी जीती। इस दौरान कोटियान 29 विकेट के साथ प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे। साथ ही 14 पारियों में 41.83 की शानदार औसत से 502 रन भी बनाए। इस दौरान उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक लगाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed