फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS: Jasprit Bumrah 13th Five wicket haul, Melbourne boxing day test stats most successful bowler 2024

IND vs AUS: बुमराह ने टेस्ट में 13वीं बार किया ऐसा, मेलबर्न में आंकड़े शानदार, इस साल रहे सबसे कामयाब गेंदबाज

Mon, 30 Dec 2024 06:43 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 30 Dec 2024 06:43 AM IST
सार

बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में लियोन (41) के अलावा, सैम कोंस्टास (8), ट्रेविस हेड (1), मिचेल मार्श (0) और एलेक्स कैरी (2) को आउट किया।

विज्ञापन
IND vs AUS: Jasprit Bumrah 13th Five wicket haul, Melbourne  boxing day test stats most successful bowler 2024
बुमराह - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा टेस्ट मेलबर्न में खेला जा रहा है। इस बॉक्सिंग डे टेस्ट के आखिरी दिन भारत के सामने 340 रन का लक्ष्य है। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 234 रन पर समाप्त हुई। भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने नाथन लियोन को क्लीन बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी समाप्त की। इस विकेट के साथ ही बुमराह ने टेस्ट में 13वीं बार पारी में पांच विकेट लिए। उन्होंने मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट में एक बार फिर कहर बरपाया और इस मैदान पर उनके आंकड़े शानदार रहे हैं। वहीं, बुमराह इस साल टेस्ट में सबसे कामयाब गेंदबाज भी हैं।
विज्ञापन


मेलबर्न में टेस्ट में दो बार पारी में पांच विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
गेंदबाज आंकड़े
बीएस चंद्रशेखर 52/6 और 52/6 (1977)
कपिल देव 28/5 (1981) और 97/5 (1991)
अनिल कुंबले 176/6 (2003) और 84/5 (2007)
जसप्रीत बुमराह 33/6 (2018) और 57/5 (2024)

बुमराह ने इन्हें बनाया शिकार

बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में लियोन (41) के अलावा, सैम कोंस्टास (8), ट्रेविस हेड (1), मिचेल मार्श (0) और एलेक्स कैरी (2) को आउट किया। पहली पारी में बुमराह ने 28.4 ओवर में 99 रन देकर चार विकेट लिए थे, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 24.4 ओवर गेंदबाजी की और 57 रन देकर पांच विकेट झटके। बुमराह ने इसी टेस्ट में 200 विकेट भी पूरे किए थे। फिलहाल उनके नाम 44 टेस्ट में 203 विकेट हैं। इस दौरान उनकी गेंदबाजी औसत 19.43 की और स्ट्राइक रेट 42.22 का रहा। 27 रन देकर छह विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रही है। बुमराह टेस्ट में भारत के लिए दूसरे सबसे तेज 200 विकेट पूरे करने वाले गेंदबाज भी हैं। उनसे आगे रविचंद्रन अश्विन हैं, जिन्होंने 37 टेस्ट में यह मुकाम हासिल किया था।

BGT में मेलबर्न बॉक्सिंग डे टेस्ट में बुमराह के आंकड़े
बॉलिंग आंकड़े
6/33
3/53
4/56
2/54
4/99
5/57
विज्ञापन
विज्ञापन

मेलबर्न बॉक्सिंग डे टेस्ट में बुमराह के आंकड़े

मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट में बुमराह के आंकड़े शानदार रहे हैं। एमसीजी में बॉक्सिंग डे टेस्ट में उन्होंने अब तक तीन मैचों में 14.66 की औसत और 32.7 के स्ट्राइक रेट से 24 विकेट लिए हैं। 33 रन देकर छह विकेट ऐसे टेस्ट में उनके सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े हैं, जो उन्होंने इस मैदान पर अपने पहले बॉक्सिंग डे टेस्ट में हासिल किए थे। वह बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। बुमराह के बाद अनिल कुंबले का नंबर आता है। कुंबले ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में मेलबर्न में बॉक्सिंड डे टेस्ट में 15 विकेट लिए थे। 
 
BGT में मेलबर्न बॉक्सिंग डे टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय
गेंदबाज मैच विकेट सर्वश्रेष्ठ
गेंदबाजी
औसत स्ट्राइक
रेट
5फर
जसप्रीत बुमराह 3 24 6/33 14.66 32.7 2
अनिल कुंबले 3 15 6/176 37.00 61.7 2
आर अश्विन 3 14 3/35 32.57 78.9 0
उमेश यादव 3 13 4/70 33.76 53.5 0
रवींद्र जडेजा 3 12 3/78 23.41 56.7 0
विज्ञापन

इस साल बुमराह की शानदार गेंदबाजी

बुमराह ने इस साल यानी 2024 में 13 टेस्ट में 14.92 की औसत और 30.1 के स्ट्राइक रेट से 71 विकेट झटके। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 2.96 का रहा है। वह इस साल टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनके आसपास भी कोई नहीं है। दूसरे नंबर पर 52 विकेट के साथ इंग्लैंड के गस एटकिंसन हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर 49 विकेट के साथ इंग्लैंड के ही शोएब बशीर हैं। अब तक टेस्ट क्रिकेट में 107 बार ऐसा हुआ है जब एक कैलेंडर साल में किसी गेंदबाज ने 50+ विकेट लिए हों। इनमें बुमराह का औसत सबसे बेहतरीन और स्ट्राइक रेट दूसरा सबसे अच्छा रहा है।
 
साल 2024 में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट
गेंदबाज मैच विकेट सर्वश्रेष्ठ
गेंदबाजी
औसत स्ट्राइक
रेट
5फर
जसप्रीत बुमराह 13 71 6/45 14.92 30.1 5
गस एटकिंसन 11 52 7/45 22.15 35.6 3
शोएब बशीर 15 49 5/41 40.16 64.2 3
मैट हेनरी 9 48 7/67 18.58 33.9 3
रवींद्र जडेजा 12 48 5/41 24.29 43.7 3
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed