चोटिल मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान आगामी वनडे सीरीज से पहले अभ्यास मैच में धमाकेदार जीत के साथ शुरुआत तो कर दिया, लेकिन इस बीच उसे तगड़ा झटका लगा है जिसका इंतजार वह 9 महीने से कर रही थी।
भारतीय टीम के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज मोहम्मद शमी लगभग 9 महीने के लंबे इंतजार के बाद इस वनडे सीरीज से टीम इंडिया में वापसी करने जा रहे थे लेकिन पहले अभ्यास मैच से पहले ट्रेनिंग सत्र में गेंदबाजी के दौरान उनकी नस फिर से खींच गई और उन्हें मैच से बाहर होना पड़ गया। अब वह पूरी सीरीज से भी बाहर हो गए हैं।
वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ 20-20 ओवर के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने 74 रनों से जीत हासिल की। लेकिन इस मैच से पहले 25 वर्षीय तेज गेंदबाज शमी का पुराना दर्द फिर से उभर गया जब वह गेंदबाजी के लिए अपना रन अप लेना शुरू किया। इसके बाद वह मैच में गेंदबाजी ही करने नहीं उतरे।
शमी की जगह यूपी के तेज गेंदबाज ने ली जगह
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया के लिए आखिरी बार पिछले साल वर्ल्ड कप में खेला था, जहां उन्होंने काफी दर्द होने के बावजूद गेंदबाजी की और 4 विकेट झटके थे। इसके बाद उन्होंने फिट होने के लिए अपने घुटने की सर्जरी कराई। अब जब वह लंबे इंतजार करने के बाद वापसी करने को तैयार थे लेकिन हैमस्ट्रिंग के चोट ने उनकी वापसी पर पानी फेर दिया।
बीसीसीआई ने भी एक दिन पहले ही शमी के चोट की पुष्टि कर दी थी लेकिन आज शनिवार को बोर्ड ने शमी के ऑस्ट्रेलिया दौरे से हटने और स्वदेश लौटने का ऐलान कर दिया। बोर्ड की ओर से जारी बयान के अनुसार, शमी के बाएं पैर में हैमस्ट्रिंग है जो ग्रेड 2 की तरह चोट है और इस कारण उन्हें 4 से 6 हफ्ते तक मैदान से दूर रहना होगा।
शमी ने दिसंबर में कुछ घरेलू मैच खेलकर अपना फिटनेस टेस्ट दिया था। इस फिटनेस टेस्ट में शानदार गेंदबाजी भी की, खासकर इस महीने की शुरुआत में हैदराबाद के खिलाफ एक मैच में 18 रन देकर 3 विकेट झटके थे।
शमी के दौरे से हटने के बाद टीम के ही एक अन्य तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को उनकी जगह शामिल किया गया है और उनके रविवार को ही टीम के साथ जुड़ने की संभावना है। शमी की अनुपस्थिति में भुवी को तेज गेंदबाज इशांत शर्मा, उमेश यादव और नवोदित गेंदबाज बरिंदर सरां के साथ पेस आक्रमण की जिम्मेदारी संभालनी होगी।
पहले ऐसी भी खबर थी कि शमी की जगह गुजरात के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लिया जा सकता है जो इस समय शानदार फॉर्म में हैं। बुमराह 50-50 ओवर के विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उन्होंने 9 मैचों से 21 विकेट लिए। साथ ही वह मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में अब तक 9 विकेट ले चुके हैं। लेकिन बुमराह को टीम इंडिया में एंट्री के लिए अभी और इंतजार करना होगा।