फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS: Indian women's ODI and T20I squads announced for the Australia tour

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला वनडे और टी20 टीम का एलान, टेस्ट के लिए बाद में होगी घोषणा

Sat, 17 Jan 2026 11:30 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 17 Jan 2026 11:30 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला टीम का एलान कर दिया। भारतीय टीम तीन वनडे, इतने ही टी20 और एक टेस्ट मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फरवरी में खेलेगी।

विज्ञापन
IND vs AUS: Indian women's ODI and T20I squads announced for the Australia tour
स्मृति मंधाना-हरमनप्रीत कौर - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय महिला टीम इस साल फरवरी में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी, जिसके लिए शनिवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम की घोषणा कर दी। भारतीय महिला टीम हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में तीन वनडे, इतने ही टी20 और एक टेस्ट मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएगी। बोर्ड ने वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया।
विज्ञापन

चोट के कारण प्रतिका को नहीं मिला मौका
वनडे विश्व कप 2025 चैंपियन टीम की कप्तानी एक बार फिर हरमनप्रीत कौर संभालेंगी, जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान की भूमिका निभाती रहेंगी। चोट के कारण ओपनर प्रतिका रावल को वनडे टीम में शामिल नहीं किया गया है। प्रतिका को भारत-बांग्लादेश के खिलाफ लीग मैच के दौरान घुटने में चोट लगी थी, जिसके चलते वह सेमीफाइनल और फाइनल से भी बाहर हो गई थीं। चयनकर्ताओं ने उनकी जगह शेफाली वर्मा को मौका दिया है। शेफाली वनडे और टी20 दोनों स्क्वॉड का हिस्सा हैं। टीम में रेणुका ठाकुर, श्री चरणी, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा और स्नेह राणा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। टेस्ट टीम की घोषणा बीसीसीआई बाद में करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया दौरे का कार्यक्रम
भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 15 फरवरी से शुरू होगा, जहां पहला टी20 मुकाबला सिडनी में खेला जाएगा। इसके बाद 19 फरवरी को कैनबरा और 21 फरवरी को एडिलेड में आखिरी टी20  मुकाबला खेला जाएगा। तीन मैचों की वनडे सीरीज का आयोजन 24 फरवरी को ब्रिस्बेन और 27 फरवरी व 1 मार्च को होबार्ट में किया जाएगा। इसके बाद 6 से 9 मार्च के बीच पर्थ स्टेडियम में एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन

एलिसा हीली के लिए खास है यह सीरीज
यह सीरीज ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली के करियर की आखिरी अंतरराष्ट्रीय सीरीज होगी। हीली ने हाल ही में संन्यास का ऐलान किया था। उनके नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया को 2025 विश्व कप सेमीफाइनल में भारत से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि 2024 टी20 विश्व कप में भी टीम फाइनल तक नहीं पहुंच पाई थी। हीली ने कहा था, मिली-जुली भावनाओं के साथ मैं यह सीरीज खेलूंगी। ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना अब भी मुझे पसंद है, लेकिन वह प्रतिस्पर्धात्मक भूख अब नहीं रही, इसलिए यह सही समय लगा।'

टी20 सीरीज के लिए भारत की टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, रेणुका ठाकुर, श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमालिनी (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, श्रेयंका पाटिल।

वनडे सीरीज के लिए भारत की टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, रेणुका ठाकुर, श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमालिनी (विकेटकीपर), काश्वी गौतम, अमनजोत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed