{"_id":"670bc55554fa72c60505e81b","slug":"ind-vs-aus-heather-graham-has-replaced-tayla-vlaeminck-she-has-been-ruled-out-of-the-womens-t20-world-cup-2024-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, टायला व्लाएमिंक चोट के कारण बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, टायला व्लाएमिंक चोट के कारण बाहर
Sun, 13 Oct 2024 06:34 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 13 Oct 2024 06:34 PM IST
सार
शुक्रवार को पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज चोटिल हो गई थीं। इस दौरान उनके कंधे की हड्डी खिसक गई थी। अब उनकी चोट की गंभीरता को देखते हुए उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया टीम
- फोटो : PTI
विस्तार
महिला टी20 विश्व कप में आज भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया से सामना होना है। इस मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की टीम जीत के साथ सेमीफाइनल की अपनी स्थिति मजबूत करने उतरेगी। शारजाह में खेले जाने वाले मैच से पहले गत विजेता टीम को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, टायला व्लाएमिंक चोट के कारण बाहर हो गई हैं। अब उनकी जगह नई खिलाड़ी की एंट्री हुई है।
विज्ञापन
टूर्नामेंट से बाहर हुईं टायला
शुक्रवार को पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज चोटिल हो गई थीं। इस दौरान उनके कंधे की हड्डी खिसक गई थी। अब उनकी चोट की गंभीरता को देखते हुए उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह हेदर ग्राहम को टीम का हिस्सा बनाया गया है।

ग्राहम का करियर
बात करें ग्राहम के करियर की तो 28 वर्षीय गेंदबाज ने अब तक पांच टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 8.07 की इकोनॉमी रेट से आठ विकेट लिए हैं। उन्होंने दिसंबर 2022 में मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में भारत के खिलाफ 2-0-8-4 का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने सीरीज के पांचवें और अंतिम मैच में हैट्रिक भी ली, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 54 रनों से हराया था।

ग्रुप ए की अंक तालिका का हाल
भारत ने श्रीलंका को 82 रन से हराया जो टूर्नामेंट के इतिहास में उसकी सबसे बड़ी जीत है। इससे भारत का रनरेट भी नेगेटिव से पॉजीटिव हो गया और अंतिम चार में पहुंचने की संभावना भी प्रबल हुई। इस जीत से भारत ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर है। भारत के चार अंक है और उसे नॉकआउट में प्रवेश के लिए जीत की जरूरत है क्योंकि न्यूजीलैंड को अभी एक मैच और खेलना है और वह छह अंक लेकर अंतिम चार में पहुंच सकता है। ऐसे में बात नेट रनरेट पर जाएगी। भारत का नेट रनरेट इस समय प्लस 0.567 है जबकि न्यूजीलैंड का +0.282 है। पाकिस्तान के तीन मैचों में दो अंक हैं। अगर वे आखिरी मैच में न्यूजीलैंड को हरा देते हैं और भारत ऑस्ट्रेलिया से हार जाता है तो सभी टीमों के चार चार अंक होंगे और तब भी नेट रनरेट पर बात आएगी। इसलिए भारतीय टीम को न सिर्फ जीतना है बल्कि बड़े अंतर से भी जीतना है।