फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS 4th Test: Steve Smith out in strange manner, ball hit stumps after hitting bat-pad, Watch Video

IND vs AUS: अजीबोगरीब ढंग से आउट हुए स्मिथ, बैट-पैड से लगकर स्टंप पर जा लगी गेंद, रोकने का प्रयास तक नहीं किया

Fri, 27 Dec 2024 09:11 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 27 Dec 2024 09:11 AM IST
सार

स्मिथ टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सुनील गावस्कर, ब्रायन लारा, यूनिस खान और महेला जयवर्धने जैसे दिग्गजों की बराबरी की।

विज्ञापन
IND vs AUS 4th Test: Steve Smith out in strange manner, ball hit stumps after hitting bat-pad, Watch Video
स्मिथ अजीबोगरीब ढंग से आउट हुए - फोटो : Twitter

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मेलबर्न में जारी है। इस बॉक्सिंग डे टेस्ट में स्टीव स्मिथ ने शानदार शतक जड़ा। यह उनके टेस्ट करियर का 34वां शतक रहा। स्मिथ 140 रन बनाकर आकाश दीप का शिकार बने। हालांकि, उनके आउट होने का ढंग अजीबोगरीब रहा। गेंद उनके बैट पैड से लगकर स्टंप्स पर जा लगी। स्मिथ इतने आगे थे कि उन्होंने गेंद रोकने की कोशिश तक भी नहीं की। 
विज्ञापन

IND vs AUS 4th Test: Steve Smith out in strange manner, ball hit stumps after hitting bat-pad, Watch Video
स्टीव स्मिथ - फोटो : Twitter
दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई पारी के 115वें ओवर में आकाश दीप गेंदबाजी के लिए आए। ओवर की पहली ही गेंद आकाश ने शॉर्ट पिच डाली। उन्होंने स्मिथ को आगे निकलता देख गेंद के लेंथ को पीछे खींच लिया। आकाश की शॉर्ट पिच गेंद को स्मिथ ने आगे बढ़कर खेलने का प्रयास किया। गेंद उनके बल्ले से लगकर पैड पर लगी और फिर विकेट पर जा लगी। स्मिथ दो फीट आगे निकल चुके थे और गेंद को रोकने के लिए वापस नहीं गए। गेंद रोल होते हुए स्टंप्स पर जा लगी। उन्होंने 197 गेंद में 13 चौके और तीन छक्के की मदद से 140 रन बनाए। इसका वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs AUS 4th Test: Steve Smith out in strange manner, ball hit stumps after hitting bat-pad, Watch Video
शतक लगाने के बाद स्मिथ - फोटो : Twitter
स्मिथ टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सुनील गावस्कर, ब्रायन लारा, यूनिस खान और महेला जयवर्धने जैसे दिग्गजों की बराबरी की। इन्होंने भी टेस्ट में 34 शतक लगाए थे। अब स्मिथ से ऊपर सचिन तेंदुलकर (51 शतक), जैक कैलिस (45 शतक), रिकी पोंटिंग (41 शतक), कुमार संगकारा (38 शतक), जो रूट (36 शतक) और राहुल द्रविड़ (36 शतक) हैं। स्मिथ ने भारत के खिलाफ टेस्ट में 11वां शतक लगाया। वह टीम इंडिया के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने जो रूट (10 शतक) को पीछे छोड़ा।

स्मिथ के रिकॉर्ड्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन

IND vs AUS 4th Test: Steve Smith out in strange manner, ball hit stumps after hitting bat-pad, Watch Video
स्टीव स्मिथ - फोटो : Twitter
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 474 रन पर समाप्त हुई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के लिए शुरुआती तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़े। इसके बाद स्मिथ ने शतक लगाया। उन्होंने 197 गेंद में 13 चौके और तीन छक्के की मदद से 140 रन बनाए। कप्तान पैट कमिंस ने 49 रन की पारी खेली। दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट पर 311 रन से आगे खेलना शुरू किया। हालांकि, भारतीय गेंदबाजों को बाकी चार विकेटों के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन 163 रन जोड़े और चार विकेट गंवाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। वहीं, रवींद्र जडेजा को तीन विकेट मिले। आकाश दीप को दो विकेट मिले, जबकि सुंदर ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed