फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS: Steve Smith Hundred vs India in Boxing Day Test, score most Test centuries vs India; Joe Root

IND vs AUS: स्मिथ भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज, रूट-गैरी और रिचर्ड्स को पीछे छोड़ा

Fri, 27 Dec 2024 07:29 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 27 Dec 2024 07:29 AM IST
सार

स्मिथ ने भारत के खिलाफ टेस्ट में अब तक 43 पारियों में 11 शतक जड़े हैं। इस मामले में दूसरे स्थान पर रूट हैं।

विज्ञापन
IND vs AUS: Steve Smith Hundred vs India in Boxing Day Test, score most Test centuries vs India; Joe Root
स्टीव स्मिथ - फोटो : Twitter

विस्तार

स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट में शतक जड़ दिया है। उन्होंने 167 गेंदों पर टेस्ट करियर का 34वां शतक जड़ा। बॉक्सिंग डे टेस्ट के दूसरे दिन उन्होंने सौ रन पूरे किए। इस शतक के साथ ही स्मिथ टेस्ट में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में जो रूट, गैरी सोबर्स और विवियन रिचर्ड्स जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। इतना ही नहीं, यह टेस्ट में उनका लगातार दूसरे टेस्ट में शतक है। इससे पहले ब्रिस्बेन के गाबा में भी उन्होंने पहली पारी में 101 रन की पारी खेली थी। मेलबर्न की पहली पारी में स्मिथ ने 197 गेंद में 13 चौके और तीन छक्के की मदद से 140 रन बनाए।
विज्ञापन
Trending Videos

भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट शतक
स्मिथ ने भारत के खिलाफ टेस्ट में अब तक 43 पारियों में 11 शतक जड़े हैं। इस मामले में दूसरे स्थान पर रूट हैं। उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ 55 पारियों में 10 शतक लगाए हैं। सर गैरी सोबर्स ने भारत के खिलाफ मात्र 30 पारियों में आठ शतक जड़े थे। वहीं, महान सर विवियन रिचर्ड्स ने 41 पारियों में आठ शतक लगाए थे। रिकी पोंटिंग भी इस लिस्ट में हैं। उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ 51 टेस्ट पारियों में आठ शतक जड़े थे।

भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट शतक
खिलाड़ी टेस्ट शतक पारियां
स्टीव स्मिथ 11 43
जो रूट 10 55
गैरी सोबर्स 8 30
विव रिचर्ड्स 8 41
रिकी पोंटिंग 8 51

BGT सीरीज से फॉर्म में लौटे स्मिथ
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के शुरू होने से पहले तक स्मिथ ने इस साल पांच टेस्ट की 10 पारियों में 30.42 की औसत से 213 रन बनाए थे। इनमें सिर्फ एक अर्धशतक था। 91 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर था। वहीं, इस सीरीज के शुरू होने के बाद स्मिथ ने चार टेस्ट की छह पारियों में 52.60 की औसत से 264 रन बना लिए हैं। इनमें दो शतक शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रेड बॉल टेस्ट में भारत के खिलाफ शानदार आंकड़े

स्मिथ ने भारत के खिलाफ घरेलू मैदान पर रेड बॉल टेस्ट की पहली पारी में खूब रन बनाए हैं। टीम इंडिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर रेड बॉल टेस्ट में उनकी पारियां इस प्रकार रही हैं- 140 रन (इस टेस्ट में), 101 रन, 0, 36 रन, 131 रन, 0, 117 रन, 192 रन, 133 रन और 162* रन। खास बात तो यह है कि भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले स्मिथ के लिए यह साल बेहद खराब रहा था। उनके नाम इस साल टेस्ट में एक भी शतक नहीं था। हालांकि, उन्होंने साल खत्म होने तक जबरदस्त वापसी की और दो शतक जड़ दिए हैं। साल की शुरुआत स्मिथ ने बतौर ओपनर शुरू की थी। डेविड वॉर्नर के संन्यास लेने के बाद स्मिथ को ओपनर के तौर पर प्रमोट किया गया था। हालांकि, भारत के खिलाफ सीरीज से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें चौथे नंबर पर भेजने का फैसला किया और यह फैसला हिट साबित हुआ है।
विज्ञापन

मेलबर्न में पांचवां टेस्ट शतक

स्मिथ का यह मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भी पांचवां टेस्ट शतक रहा। स्मिथ भारत के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शीर्ष पांच में शामिल हैं। उन्होंने 11 शतक के अलावा पांच अर्धशतक भी लगाए हैं। स्मिथ भारत के खिलाफ 55 से ऊपर की औसत से 2306 टेस्ट रन से ज्यादा बना चुके हैं। इस लिस्ट में शीर्ष पर रूट हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ 30 टेस्ट में 2846 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 58.08 का रहा है। दूसरे नंबर पर 2555 रन के साथ रिकी पोंटिंग हैं। 2431 रन के साथ एलिस्टेयर कुक तीसरे स्थान पर हैं। सर क्लाइव लॉयड 2344 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं। इनके बाद स्टीव स्मिथ का नंबर आता है।

भारत के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन
बल्लेबाज मैच रन उच्चतम
स्कोर
औसत 100 50
जो रूट 30 2846 218 58.08 10 11
रिकी पोंटिंग 29 2555 257 54.36 8 12
एलिस्टेयर कुक 30 2431 294 47.66 7 9
क्लाइव लॉयड 28 2344 242* 58.60 7 12
स्टीव स्मिथ 23* 2306 192 64.05 11 5

स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया की पारी को संवारा

स्मिथ ने मेलबर्न में पहले मार्नस लाबुशेन के साथ तीसरे विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी निभाई। फिर एलेक्स कैरी के साथ छठे विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी की। इसके बाद कप्तान पैट कमिंस के साथ सातवें विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी की। उनकी कमिंस अर्धशतक से चूक गए और 49 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 474 रन पर समाप्त हुई। दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट पर 311 रन से आगे खेलना शुरू किया। हालांकि, भारतीय गेंदबाजों को आज चार विकेट के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। ऑस्ट्रेलिया ने आज 163 रन जोड़े और चार विकेट गंवाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। वहीं, रवींद्र जडेजा को तीन विकेट मिले। आकाश दीप को दो विकेट मिले, जबकि सुंदर ने एक विकेट लिया। स्मिथ और कमिंस के अलावा सैम कोंस्टास ने 60 रन, उस्मान ख्वाजा ने 57 रन और लाबुशेन ने 72 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed