{"_id":"63fee8bde42a25267c0c4b36","slug":"ind-vs-aus-3rd-test-rohit-sharma-got-two-lives-in-first-over-could-not-take-advantage-of-it-lost-wicket-2023-03-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rohit Sharma: एक पारी में तीन बार आउट हुए रोहित शर्मा, स्मिथ की दो गलतियों का भी नहीं उठा सके फायदा, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Rohit Sharma: एक पारी में तीन बार आउट हुए रोहित शर्मा, स्मिथ की दो गलतियों का भी नहीं उठा सके फायदा, जानें
Wed, 01 Mar 2023 01:54 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 01 Mar 2023 01:54 PM IST
सार
रोहित दोनों जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके और भारत के पहले विकेट के रूप में आउट हुए। उनका विकेट पारी के छठे ओवर में गिरा। रोहित को मैथ्यू कुह्नेमैन ने विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों स्टंप आउट कराया।
विज्ञापन
रोहित को कुह्नेमैन ने आउट किया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग के लिए उतरे। मिचेल स्टार्क के पहले ही ओवर में रोहित शर्मा को दो जीवनदान मिले। पारी की पहली ही गेंद पर रोहित के बल्ले का किनारा लगा। पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपील की, लेकिन फील्ड अंपायर नितिन मेनन ने नकार दिया। इसके बाद कप्तान स्टीव स्मिथ रिव्यू के लिए नहीं गए। बाद में टीवी स्क्रीन पर रिप्ले पर दिखा कि गेंद ने उनके बल्ले का किनारा लिया था।
विज्ञापन
— cricket.com.au (@cricketcomau) March 1, 2023
विज्ञापन
इसके बाद इसी ओवर की चौथी गेंद जाकर रोहित के बैटिंग पैड पर लगी। स्टार्क ने अपील की, लेकिन बाकी खिलाड़ियों ने उनका साथ नहीं दिया। कप्तान स्मिथ फिर रिव्यू के लिए नहीं गए। बाद में रिप्ले में दिखा कि रोहित एल्बीडब्ल्यू आउट थे। अगर स्मिथ डीआरएस का इस्तेमाल करते तो दोनों मौकों पर रोहित आउट होते। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और रोहित को जीवनदान मिला। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने भी इन दोनों घटनाओं का फोटो शेयर किया है।
Definitely not the start Australia wanted...#INDvAUS pic.twitter.com/T87Jm0AcLX
— cricket.com.au (@cricketcomau) March 1, 2023
हालांकि, रोहित इन दोनों जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके और भारत के पहले विकेट के रूप में आउट हुए। उनका विकेट पारी के छठे ओवर में गिरा। रोहित को मैथ्यू कुह्नेमैन ने विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों स्टंप आउट कराया। वह बाएं हाथ के स्पिनर कुह्नेमैन की गेंद पर बड़े शॉट के लिए आगे बढ़े। गेंद टप्पा खाकर घूम गई और कैरी ने मौके को नहीं गंवाया। रोहित 23 गेंदों में 12 रन बना सके।
कैरी ने रोहित को स्टंप किया
कैरी ने रोहित को स्टंप किया
मैच की बात करें तो भारत की पहली पारी 109 रन पर सिमट गई। रोहित के अलावा शुभमन गिल 21 रन, चेतेश्वर पुजारा एक रन, रवींद्र जडेजा चार रन और विराट कोहली 22 रन बना सके। श्रेयस अय्यर खाता भी नहीं खोल सके। श्रीकर भरत 17 रन, रविचंद्रन अश्विन तीन रन, उमेश यादव 17 रन और सिराज खाता खोले बिना आउट हुए। अक्षर पटेल 12 रन बनाकर नाबाद रहे। मैथ्यू कुह्नेमैन ने पांच और नाथन लियोन ने तीन विकेट लिए। टॉड मर्फी को एक विकेट मिला।