{"_id":"65662e084dbafac895001f43","slug":"ind-vs-aus-3rd-t20-highlights-poor-fielding-by-ishan-kishan-and-suryakumar-cost-india-match-maxwell-records-2023-11-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS 3rd T20: ईशान और सूर्या की खराब फील्डिंग से हारा भारत, मैक्सवेल ने शतक लगाकर की रोहित की बराबरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS 3rd T20: ईशान और सूर्या की खराब फील्डिंग से हारा भारत, मैक्सवेल ने शतक लगाकर की रोहित की बराबरी
Wed, 29 Nov 2023 12:39 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 29 Nov 2023 12:39 AM IST
सार
India vs Australia 3rd T20 2023 Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला गुवाहाटी में खेला गया। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मैथ्यू वेड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 222 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी गेंद पर स्कोर चेज कर लिया। ऋतुराज गायकवाड़ के शतक पर मैक्सवेल की 104 रन की नाबाद पारी भारी पड़ी।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टी20 में भारत को पांच विकेट से हरा दिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 222 रन बनाए थे। ऋतुराज गायकवाड़ ने 57 गेंद में 123 रन की पारी खेली थी। जवाब में ऑस्ट्रेलिया को आखिरी पांच ओवर में 78 रन की जरूरत थी, लेकिन टीम ने 80 रन बनाकर मैच जीत लिया। 15 ओवर के बाद जहां भारत ने तीन विकेट गंवाकर 143 रन बनाए थे, वहीं ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट गंवाकर 145 रन बनाए थे। मैथ्यू वेड और ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर थे। इन दोनों ने शानदार साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
भारत की खराब फील्डिंग
ऑस्ट्रेलिया की जीत में टीम इंडिया की खराब फील्डिंग का भी काफी रोल रहा। 18वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर सूर्यकुमार ने मैथ्यू वेड का कैच छोड़ दिया था। तब वह सात गेंद में पांच रन बनाकर क्रीज पर थे और इसके बाद 16 गेंद में नाबाद 28 रन की पारी खेल डाली। वहीं, ईशान किशन की भी खराब विकेटकीपिंग ने भी भारत को मैच हराया। 19वें ओवर में अक्षर पटेल गेंदबाजी कर रहे थे। इसकी चौथी गेंद पर ईशान किशन ने मैथ्यू वेड को स्टंपिंग करने की अपील की। तीसरे अंपायर ने जब रिप्ले देखा तो ईशान ने विकेट के बगल में ग्लव्स लाकर बॉल कलेक्ट किया था। वेड तो आउट नहीं हुए, लेकिन वह लीगल डिलिवरी नो बॉल में तब्दील हो गई और ऑस्ट्रेलिया को फ्री-हिट मिला। वेड ने फ्री हिट पर छक्का लगाया। वहीं, इसी ओवर की आखिरी गेंद पर मैक्सवेल ने रिवर्स स्वीप लगाने की कोशिश की। गेंद उनके बल्ले पर तो नहीं लगी लेकिन ईशान के ग्लव्स से लगकर चौके के लिए जरूर चली गई। इन रनों ने भारत की पहुंच से मैच को दूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आखिरी ओवर का रोमांच
आखिरी ओवर में भारतीय टीम को 21 रन बचाने थे। प्रसिद्ध कृष्णा गेंदबाजी कर रहे थे, लेकिन टीम इंडिया यह रन नहीं बचा सकी। मैक्सवेल और वेड ने इतने रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई। वेड ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाया। फिर दूसरी गेंद पर एक रन आया। इसके बाद तो मैक्सवेल ने तीसरी गेंद पर छक्का लगाया। फिर चौथी गेंद पर चौका लगाया। पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर मैक्सवेल ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में चौथा शतक पूरा किया। उन्होंने 47 गेंद में शतक लगाया।
आखिरी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया को दो रन की दरकार थी और मैक्सवेल ने चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। मैक्सवेल 48 गेंद पर 104 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, मैथ्यू वेड 16 गेंद पर 28 रन बनाकर नाबाद रहे। मैक्सवेल अब रोहित शर्मा के साथ टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में वापसी की है। भारत अब भी सीरीज में 2-1 से आगे है। सीरीज का चौथा मैच एक दिसंबर को रायपुर में खेला जाएगा।
आखिरी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया को दो रन की दरकार थी और मैक्सवेल ने चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। मैक्सवेल 48 गेंद पर 104 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, मैथ्यू वेड 16 गेंद पर 28 रन बनाकर नाबाद रहे। मैक्सवेल अब रोहित शर्मा के साथ टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में वापसी की है। भारत अब भी सीरीज में 2-1 से आगे है। सीरीज का चौथा मैच एक दिसंबर को रायपुर में खेला जाएगा।
भारत की पारी
मैक्सवेल
- फोटो : सोशल मीडिया
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 222 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ ने 57 गेंद में 123 रन की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा तिलक वर्मा 24 गेंद में 31 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 59 गेंद में 141 रन की नाबाद साझेदारी हुई। ऑस्ट्रेलिया ने 20वें ओवर में ग्लेन मैक्सवेल को गेंदबाजी दी। 20वां ओवर मैच में मैक्सवेल का पहला ओवर रहा और इस ओवर में ऋतुराज ने तीन छक्के और एक चौका लगाया। 20वें ओवर में भारत ने 30 रन बटोरे। आखिरी पांच ओवर में टीम इंडिया ने 79 रन बनाए। मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया की ओर से टी20 में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने ब्रेट ली का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2009 में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक ओवर में 27 रन लुटाए थे।
ऋतुराज ने रोहित-विराट को पीछे छोड़ा
ऋतुराज गायकवाड़
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋतुराज टी20 में भारत के लिए शतक लगाने वाले आठवें भारतीय बने। उनसे पहले रोहित शर्मा, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल, विराट कोहली, दीपक हुड्डा और सुरेश रैना ऐसा कर चुके हैं। वहीं, ऋतुराज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बने। ऋतुराज ने अपनी पारी में 13 चौके और सात छक्के लगाए। ऋतुराज की पारी भारत के लिए टी20 में दूसरी सबसे बड़ी पारी रही। शुभमन लिस्ट में टॉप पर हैं। उन्होंने इसी साल अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 126 रन बनाए थे। वहीं, तिलक ने अपनी पारी में चार चौके लगाए।
उससे पहले यशस्वी जायसवाल छह रन बनाकर और ईशान किशन खाता खोले बिना आउट हुए थे। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ऋतुराज के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी निभाई थी। सूर्या 29 गेंद में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए थे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से केन रिचर्डसन, एरॉन हार्डी और जेसन बेहरेनडॉर्फ को एक-एक विकेट मिला।
T20I में एक ओवर में सर्वाधिक रन लुटाने वाले गेंदबाज (ऑस्ट्रेलिया के लिए)
भारत की ओर से टी20 में शतक लगाने वाले बल्लेबाज
T20I में भारत के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
उससे पहले यशस्वी जायसवाल छह रन बनाकर और ईशान किशन खाता खोले बिना आउट हुए थे। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ऋतुराज के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी निभाई थी। सूर्या 29 गेंद में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए थे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से केन रिचर्डसन, एरॉन हार्डी और जेसन बेहरेनडॉर्फ को एक-एक विकेट मिला।
T20I में एक ओवर में सर्वाधिक रन लुटाने वाले गेंदबाज (ऑस्ट्रेलिया के लिए)
- 30 - ग्लेन मैक्सवेल बनाम भारत, गुवाहाटी, 2023
- 27 - ब्रेट ली बनाम वेस्टइंडीज, द ओवल, 2009
- 26 - जॉन हेस्टिंग्स बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहानिसबर्ग, 2016
भारत की ओर से टी20 में शतक लगाने वाले बल्लेबाज
- 4 - रोहित शर्मा
- 3- सूर्यकुमार यादव
- 2- केएल राहुल
- 1 - सुरेश रैना, विराट कोहली, दीपक हुड्डा, शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, ऋतुराज गायकवाड़
T20I में भारत के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
- 126* - शुभमन गिल बनाम न्यूजीलैंड, अहमदाबाद, 2023
- 123* - ऋतुराज गायकवाड़ बनाम ऑस्ट्रेलिया, गुवाहाटी, 2023
- 122* - विराट कोहली बनाम अफगानिस्तान, दुबई, 2021
- 118 - रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका, इंदौर, 2023
- 117 - सूर्यकुमार यादव बनाम इंग्लैंड, नॉटिंघम, 2022
ट्रेविस हेड ने तेज शुरुआत दिलाई
ट्रेविस हेड
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया को सीरीज में वापसी करने के लिए 223 रन बनाने थे। चेज की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया ने शानदार अंदाज में की। ट्रेविस हेड और एरॉन हार्डी ने चार ओवर में 46 रन बना लिए थे। पांचवें ओवर में हार्डी (16) के रूप में कंगारुओं को पहला झटका लगा। इसके बाद छठे ओवर में आवेश खान ने ट्रेविस हेड को कैच आउट कराया। वह 18 गेंद में आठ चौके की मदद से 35 रन बना सके। इसके बाद रवि बिश्नोई ने जोश इंग्लिस को बोल्ड किया। वह 10 रन बना सके। मैक्सवेल ने फिर मार्कस स्टोइनिस के साथ मिलकर 60 रन की साझेदारी निभाई। स्टोइनिस को अक्षर ने आउट किया। वह 21 गेंद में 17 रन बना सके। फिर बिश्नोई ने टिम डेविड (0) को आउट कर मैच में भारत की पकड़ मजबूत कर दी। हालांकि, इसके बाद मैक्सवेल शो देखने को मिला। 14 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर पांच विकेट पर 136 रन था और लक्ष्य हासिल करना असंभव लग रहा था।
फिर चला मैक्सवेल का बल्ला
हालांकि, मैक्सवेल के बल्ले का जादू ठीक वैसा ही चला जैसा उन्होंने विश्व कप के दौरान अफगानिस्तान के खिलाफ किया था। वह एक छोर से रन बनाते रहे और चौके-छक्कों की बरसात करते रहे। उन्होंने 48 गेंद पर आठ चौके और आठ छक्के की मदद से 104 रन की नाबाद पारी खेली। वेड ने 16 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 28 रन की पारी खेली। भारत की ओर से रवि बिश्नोई ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। वहीं, अर्शदीप, आवेश और अक्षर को एक-एक विकेट मिला। प्रसिद्ध ने चार ओवर में 68 रन खर्च किए और सबसे महंगे भारतीय गेंदबाज रहे। मैक्सवेल टी20 अंतरराष्ट्रीय में चेज करते हुए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उनके तीन शतक हैं। इस मामले में मैक्सवेल ने बाबर (दो शतक) को पीछे छोड़ा।
मैक्सवेल ने रोहित की बराबरी की
मैक्सवेल और वेड ने छठे विकेट के लिए नाबाद 91 रन की साझेदारी निभाई। यह टी20 में चेज में छठे या इससे नीचे विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। मैक्सवेल ने 47 गेंद में शतक जड़ा, जो कि ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज शतक भी है। इस मामले में उन्होंने एरॉन फिंच और जोश इंग्लिस की बराबरी की। वहीं, मैक्सवेल अब रोहित के साथ टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। इस मैच में कुल 447 रन बने जो कि किसी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में चौथा सबसे ज्यादा है। भारत अपने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह मैचों में डिफेंड करने उतरी है और पांच मैच गंवाए हैं। सिर्फ एक मैच ही भारत ने बचाया है। किसी भी टीम का यह भारत के खिलाफ सबसे बड़ा चेज भी है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने 2022 में भारत के खिलाफ 212 रन चेज किए थे।
लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए सर्वाधिक T20I शतक
T20I में किसी लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए छठे विकेट या उससे नीचे के लिए सबसे बड़ी साझेदारी
भारत में T20I में सर्वाधिक मैच स्कोर
ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज T20I शतक
सर्वाधिक T20I शतक
T20I में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन
T20I में किसी एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक छक्के
- 3 - ग्लेन मैक्सवेल
- 2- बाबर आजम
- 2- मुहम्मद वसीम
T20I में किसी लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए छठे विकेट या उससे नीचे के लिए सबसे बड़ी साझेदारी
- 115 - टोनी उरा, नॉर्मन वनुआ (पापुआ न्यू गिनी) बनाम सिंगापुर, सिंगापुर, 2022
- 91* - ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू वेड (ऑस्ट्रेलिया) बनाम भारत, गुवाहाटी, 2023
- 86* - मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान (अफगानिस्तान) बनाम आयरलैंड, देहरादून, 2019
- 82 - अफीफ हुसैन, मोसादेक हुसैन (बांग्लादेश) बनाम जिम्बाब्वे, मीरपुर, 2019
भारत में T20I में सर्वाधिक मैच स्कोर
- 472 - अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड, देहरादून, 2019
- 459 - इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, मुंबई, 2016
- 458 - भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, गुवाहाटी, 2022
- 447 - भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, गुवाहाटी, 2023
- 438 - अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड, ग्रेटर नोएडा, 2017
ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज T20I शतक
- 47 - एरोन फिंच बनाम इंग्लैंड, साउथैम्प्टन, 2013
- 47 - जोश इंग्लिस बनाम भारत, विशाखापत्तनम, 2023
- 47 - ग्लेन मैक्सवेल बनाम भारत, गुवाहाटी, 2023
- 49 - ग्लेन मैक्सवेल बनाम श्रीलंका, पल्लेकेले, 2016
- 50 - ग्लेन मैक्सवेल बनाम भारत, बेंगलुरु, 2019
सर्वाधिक T20I शतक
- 4 - रोहित शर्मा
- 4 - ग्लेन मैक्सवेल
- 3- बाबर आजम
- 3 - सबावून डेविसी
- 3 - कॉलिन मुनरो
- 3- सूर्यकुमार यादव
T20I में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन
- 592 - निकोलस पूरन
- 554 - ग्लेन मैक्सवेल
- 500 - एरोन फिंच
- 475 - जोस बटलर
- 430 - दासुन शनाका
- 429 - मैथ्यू वेड
T20I में किसी एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक छक्के
- 42 - लेस्ली डनबर (सर्बिया) बनाम बुल्गारिया
- 39 - रोहित शर्मा (भारत) बनाम वेस्टइंडीज
- 37 - ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) बनाम भारत
- 35 - एरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया) बनाम इंग्लैंड
- 35 - हज़रतुल्लाह जजई (अफगानिस्तान) बनाम आयरलैंड
- 35 - निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज) बनाम भारत