फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS 2nd Test: India did not lose against Australia in Delhi for 63 years, won three of the last 7 test

IND vs AUS: दिल्ली में कंगारुओं से 63 साल से नहीं हारा भारत, स्पिनर्स के दम पर पिछले सात मेंं से तीन मैच जीते

Wed, 15 Feb 2023 06:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 15 Feb 2023 06:30 PM IST
विज्ञापन
सार
ऑस्ट्रेलिया 1959-60 में दोनों देशों के बीच यहां खेले गए पहले टेस्ट में कप्तान रिची बेनो की फिरकी की बदौलत जीता था। इसके बाद से दिल्ली में भारत का ही दबदबा रहा है।
loader
IND vs AUS 2nd Test: India did not lose against Australia in Delhi for 63 years, won three of the last 7 test
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागपुर की तरह ऑस्ट्रेलिया को अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर भी स्पिन के चक्रव्यू से निपटना होगा। कोटला का इतिहास बताता है कि यहां स्पिनरों का बोलबाला रहा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस मैदान पर सात टेस्ट मैच हुए हैं, जिनमें तीन में भारत ने और एक में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की है। तीन टेस्ट ड्रॉ रहे हैं।


जिन चार टेस्ट मैचों में परिणाम निकला है, उनमें स्पिनरों की ही मुख्य भूमिका रही है। टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैदान पर पिछले 63 सालों से किला अभेद्य है। ऑस्ट्रेलिया 1959-60 में दोनों देशों के बीच यहां खेले गए पहले टेस्ट में कप्तान रिची बेनो की फिरकी की बदौलत जीता था।

India vs Australia: 'Best chance' - Australia target rare India Test series  triumph | Cricket News - Times of India
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट दिल्ली में हुआ और भारत जीता
कोटला पर खेले गए जिन चार टेस्ट मैचों में परिणाम निकला है। उनमें स्पिनरों ने 63 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया ने गुगली गेंदबाज रिची बेनो और बाएं हाथ के स्पिनर लिंडसे क्लाइन की बदौलत पारी और 127 रन से जीत हासिल की थी। दोनों ने मिलकर 13 विकेट लिए थे। 1969-70 में खेले गए टेस्ट में भारत सात विकेट से जीता।

बिशन सिंह बेदी और इरापल्ली प्रसन्ना ने नौ-नौ विकेट लिए। वेंकटराघवन के हिस्से एक विकेट आया। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट भी यहीं 1996 में खेला गया, जिसे भारत ने नयन मोंगिया की 152 रन की पारी की बदौलत सात विकेट से जीता। भारतीय स्पिनरों ने कुल 14 विकेट लिए, जिसमें नौ विकेट अनिल कुंबले के थे।

How India almost won the 2003-04 series in Australia when Anil Kumble peaked

यहां भी चली है अश्विन-जडेजा की जोड़ी
दोनों देशों के बीच यहां अंतिम टेस्ट मैच 2012-13 में खेला गया, जिसे भारत ने छह विकेट से जीता। यहां भारतीय स्पिनरों ने 17 विकेट लिए। रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने मिलकर सात-सात विकेट लिए। दोनों ने ही एक पारी में पांच-पांच विकेट भी चटकाए। यहां नाथन लियोन ने भी नौ विकेट लिए। उन्होंने पहली पारी में 94 रन देकर सात विकेट लिए।

गंभीर-लक्ष्मण ने लगाए एक ही पारी में दोहरे शतक
2008-09 में यहां दोनों देशों के बीच खेले गए टेस्ट में भारत ने सात विकेट पर 613 रन का विशाल स्कोर बनाया, जिसमें गौतम गंभीर ने 206 और वीवीएस लक्ष्मण ने 200 रन की पारियां खेलीं। यह टेस्ट ड्रॉ रहा, जिसमें वीरेंद्र सहवाग 104 रन देकर पांच विकेट लिए। 1979-80 में खेला गया टेस्ट भी ड्रॉ रहा, जिसमें कपिल देव ने एक पारी में पांच समेत कुल सात विकेट लिए। 1986-87 के टेस्ट में महज कुछ ही घंटों का खेल हो सका।

Ashwin-Jadeja, a fabulous pair in sight of a record Test haul, Ashwin-Jadeja,  a fabulous pair in sight of a record Test haul, indian cricket, jadeja and  ashwin

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली टेस्ट के सारे टिकट बिके
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच के सभी टिकट बिक गए हैं। टेस्ट के दौरान स्टेडियम के खचाखच भरे रहने की उम्मीद है। दिसंबर, 2017 के बाद श्रीलंका से हुए मैच के बाद अरुण जेटली स्टेडियम में कोई टेस्ट मैच हो रहा है। डीडीसीए के संयुक्त सचिव राजन मनचंदा का कहना हैै कि स्टेडियम की क्षमता 40 हजार दर्शकों की है। 24 हजार टिकटों को बेचा गया है, जबकि 8 हजार टिकट डीडीसीए सदस्यों में वितरित किए गए हैं। बाकी बची सीटें गणमान्यों और उनके परिवारों के लिए छोड़ी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed