{"_id":"65ae45ff6a859d87a609ed28","slug":"ind-vs-afg-you-can-t-bat-again-ab-de-villiers-angry-at-rohit-sharma-s-decision-in-super-over-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs AFG: 'आप दोबारा बल्लेबाजी नहीं कर सकते'; सुपर ओवर में रोहित शर्मा के फैसले पर भड़के एबी डिविलियर्स","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AFG: 'आप दोबारा बल्लेबाजी नहीं कर सकते'; सुपर ओवर में रोहित शर्मा के फैसले पर भड़के एबी डिविलियर्स
Mon, 22 Jan 2024 04:09 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 22 Jan 2024 04:09 PM IST
सार
डिविलियर्स ने कहा कि अगर कोई खिलाड़ी पहले सुपर ओवर में आउट हो जाता है तो वह दोबारा बल्लेबाजी नहीं कर सकता। उन्होंने यह भी कहा कि यह प्रसारकों की गलती हो सकती है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा और रिंकू सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत ने पिछले सप्ताह हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में अफगानिस्तान को 3-0 से हराकर क्लीन स्वीप किया। इस सीरीज के जरिए भारत के कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की 14 महीने के बाद अंतरराष्ट्रीय टी20 में वापसी हुई। तीसरे टी20 मैच का नतीजा दो सुपर ओवर के बाद निकला। रोमांचक मुकाबले के बाद टीम इंडिया ने दूसरा सुपर ओवर अपने नाम किया और सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। हालांकि, दूसरे सुपर ओवर में रोहित शर्मा के बल्लेबाजी करने के बाद यह मैच विवादों में आ गया।
पहले सुपर ओवर में भारत को जीत के लिए 17 रन की जरूरत थी। 14 रन बनाने के बाद रोहित ओवर की पांचवीं गेंद पर पवेलियन लौट गए। ऐसा लग रहा था कि वह रिटायर आउट हुए हैं और नियमों के अनुसार कोई खिलाड़ी आउट होने के बाद दूसरे सुपर ओवर में बल्लेबाजी नहीं कर सकता। हालांकि, रोहित दूसरे ओवर में बल्लेबाजी करने के लिए आए, जिससे यह बहस छिड़ गई कि वह रिटायर हर्ट थे या रिटायर आउट थे।
इस घटना के बारे में बात करते हुए दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने कहा कि अगर कोई खिलाड़ी पहले सुपर ओवर में आउट हो जाता है तो वह दोबारा बल्लेबाजी नहीं कर सकता। उन्होंने यह भी कहा कि यह प्रसारकों की गलती हो सकती है। डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा "डबल सुपर ओवर अविश्वसनीय था। यदि आपको पहले सुपर ओवर में आउट करार दिया जाता है तो आप दोबारा बल्लेबाजी नहीं कर सकते। मुझे लगता है कि शायद वे दावा करेंगे कि वह चोट के कारण रिटायर हर्ट हो गए थे और शायद उन्हें आउट दिखाना, प्रयोजकों की गलती थी।"
विज्ञापन
डिविलियर्स ने भारत के बल्लेबाज रिंकू सिंह की भी जमकर तारीफ की और कहा कि वह मैच विजेता हैं और गेम जीतने के लिए उनकी निरंतरता की जरूरत है। "रिंकू एक शानदार खिलाड़ी है, मैच विजेता है और उसे लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखना अच्छा लगता है। आपको एक ऐसा खिलाड़ी बनने की जरूरत है जो हमेशा अपनी टीम के लिए गेम जीतने की कोशिश करता है।"
भारत के लिए 15 टी20 मैचों की 11 पारियों में, रिंकू ने 89.00 की औसत और 176 से अधिक की स्ट्राइक रेट से दो अर्धशतकों के साथ 356 रन बनाए हैं। वह टीम इंडिया के लिए फिनिशर के तौर पर नाम कमा रहे हैं।