फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AFG will Virat Kohli not play in T20I against Afghanistan Rohit Sharma may return

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 में नहीं खेलेंगे कोहली? रोहित शर्मा की 13 महीने बाद हो सकती है वापसी

Sat, 06 Jan 2024 12:36 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 06 Jan 2024 12:36 PM IST
सार

टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद रोहित और विराट कोहली इस फॉर्मेट में नहीं खेले हैं। रोहित के स्थान पर कभी हार्दिक तो कभी सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी की है।

विज्ञापन
IND vs AFG will Virat Kohli not play in T20I against Afghanistan Rohit Sharma may return
विराट कोहली, रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद भारतीय टीम की नजर अब अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज पर है। 11 जनवरी से दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। पहला टी20 मोहाली में खेला जाएगा। उसके बाद दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को इंदौर और तीसरा 17 तारीख को बेंगलुरु में आयोजित होगा। सीरीज के लिए टीम इंडिया के चयन को लेकर काफी चर्चा है। माना जा रहा था कि शुक्रवार (पांच जनवरी) को टीम का एलान हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब शनिवार को उम्मीद है कि खिलाड़ियों के नाम सामने आ जाएंगे। साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए भी टीम की घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नियमित कप्तान रोहित शर्मा 13 महीने बाद टी20 फॉर्मेट में वापसी करेंगे। वह पिछली बार नवंबर 2022 में छोटे फॉर्मेट में खेले थे। टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद रोहित और विराट कोहली इस फॉर्मेट में नहीं खेले हैं। रोहित के स्थान पर कभी हार्दिक तो कभी सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी की है। अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हिटमैन टी20 में भी रन बरसाते हुए नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन


कोहली के चयन पर संशय बरकार
दूसरी ओर, विराट कोहली के चयन पर अभी भी संशय बरकरार है। शनिवार को यह बात सामने आई है कि कोहली को शायद टी20 सीरीज के लिए नहीं चुना जाएगा। इसका मतलब यह नहीं है कि वह टी20 विश्व कप में नहीं खेलेंगे। उनके पास आईपीएल के शुरुआती मैचों में बेहतर प्रदर्शन कर खुद को एक बार फिर से साबित करने का मौका होगा। अगर विराट का चयन अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए नहीं होता है तो उनके पास आईपीएल से ही वापसी करने का विकल्प बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुमराह और सिराज को मिल सकता है आराम
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज के दौरान शानदार प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह की जोड़ी को आराम दिए जाने की संभावना है। मोहम्मद शमी की उपलब्धता पर सवालिया निशान बना हुआ है। वह चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका में दो टेस्ट मैचों की सीरीज में नहीं खेल पाए थे।


हार्दिक और सूर्यकुमार अनुपलब्ध
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव नहीं खेलेंगे। दोनों चोट के कारण अनुपलब्ध हैं। हार्दिक पिछले साल वनडे विश्व कप में चोटिल होने के बाद से पेशेवर क्रिकेट से दूर हैं। वहीं, सूर्यकुमार दक्षिण अफ्रीका दौरे पर चोटिल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed