VIDEO: सूर्यकुमार के स्वीप से परेशान हुए राशिद, तीन बाउंड्रीज पड़ने पर कहा- मेरी गेंद पर यह शॉट खेलना बंद करो
जब सूर्यकुमार क्रीज पर आए तो उन्होंने राशिद की गेंद पर स्वीप से कुछ शॉट लगाकर रन बटोरे। हालांकि, उन्हें बाउंड्रीज नहीं मिलीं। ऐसे में राशिद उनके पास आए और मजाक में कहा कि उनकी गेंद पर स्वीप मारने की कोशिश न करें। इसके बाद जो हुआ उसका वीडियो आईसीसी ने शेयर किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जब सूर्या बैटिंग के लिए आए थे, उस वक्त टीम इंडिया ने कप्तान रोहित शर्मा और ऋषभ पंत के विकेट गंवा दिए थे। अफगानिस्तान के कप्तान और दिग्गज स्पिनर राशिद खान ने पंत को एल्बीडब्ल्यू कर पवेलियन भेजा था। जब सूर्यकुमार क्रीज पर आए तो उन्होंने राशिद की गेंद पर स्वीप से कुछ शॉट लगाकर रन बटोरे। ऐसे में राशिद उनके पास आए और मजाक में कहा कि उनकी गेंद पर स्वीप मारने की कोशिश न करें।
राशिद की गेंद पर सूर्यकुमार ने जमकर स्वीप शॉट लगाए
दुनिया के नंबर एक टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज सूर्यकुमार ने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी के बाद कहा, 'मैंने यही अभ्यास किया है> मुझे सात से 15 ओवर के बीच बल्लेबाजी करना पसंद है क्योंकि यह सबसे कठिन चरण होता है, जब विपक्षी गेंदबाज चीजों को नियंत्रित करने की कोशिश करते हैं। मुझे उस चरण में जिम्मेदारी लेना पसंद है, मैं इसका आनंद लेता हूं।'
सूर्यकुमार ने कहा, 'जब कोहली आउट हुए तो मैं तैयार था। मैंने बस अपने खेल और अपनी प्रवृत्ति पर भरोसा किया। मैंने रोहित शर्मा के साथ बहुत क्रिकेट खेला है और अब उनकी कप्तानी में, वह मेरे खेल को समझते हैं। वह मेरा खेल जानते हैं, इसलिए वह आराम से बैठकर इसका आनंद लेते हैं।'