{"_id":"6526a5ffe5257339b5012b66","slug":"ind-vs-afg-rohit-sharma-fastest-1000-runs-in-world-cup-breaks-chris-gayle-record-of-most-international-sixes-2023-10-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rohit Sharma Records: सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने रोहित, गेल को पीछे छोड़ा, कपिल का रिकॉर्ड तोड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Rohit Sharma Records: सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने रोहित, गेल को पीछे छोड़ा, कपिल का रिकॉर्ड तोड़ा
Thu, 12 Oct 2023 01:21 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 12 Oct 2023 01:21 AM IST
सार
वनडे विश्व कप में सबसे कम पारियों में हजार रन पूरे करने के मामले में रोहित शर्मा ने डेविड वॉर्नर की बराबरी की। वॉर्नर ने भी इसी विश्व कप में भारत के खिलाफ मैच में हजार रन पूरे किए थे। उन्होंने भी 19 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था।
विज्ञापन
रोहित शर्मा ने रिकॉर्ड अपने नाम किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और अफगानिस्तान के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में विश्व कप 2023 का नौवां मुकाबला खेला गया। रोहित ने इस मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दुनिया के सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया।
हिटमैन को तीन छक्के की जरूरत थी
इस मैच में उतरने से पहले हिटमैन को सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए तीन छक्के की जरूरत थी। क्रिस गेल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 553 छक्के लगाए थे। उन्होंने ऐसा 483 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 551 पारियों में किया था। वहीं, रोहित ने सिर्फ 453 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 473वीं पारी में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। क्रिस गेल की आत्मकथा का नाम ही 'सिक्स मशीन' है, लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के नई सिक्स मशीन रोहित शर्मा बन चुके हैं।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

- 556 छक्के: रोहित शर्मा (भारत)
- 553 छक्के: क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)
- 476 छक्के: शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान)
- 398 छक्के: ब्रैंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड)
- 383 छक्के: मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड)
नवीन की गेंद पर छक्का लगाकर गेल को पीछे छोड़ा
रोहित ने भारतीय पारी के आठवें ओवर में नवीन उल हक की गेंद पर छक्का लगाकर गेल को पीछे छोड़ दिया। रोहित के नाम अब 453* अंतरराष्ट्रीय मैचों में 556 छक्के हैं। रोहित ने अफगानिस्तान के खिलाफ 30 गेंदों में 50 रन पूरे किए थे। इसके बाद उन्होंने 63 गेंदों में शतक पूरा किया। वह 84 गेंदों में 16 चौके और पांच छक्के की मदद से 131 रन बनाकर आउट हुए। रोहित को राशिद खान ने क्लीन बोल्ड किया।

रोहित ने तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड
रोहित ने 63 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। वह वनडे विश्व कप में भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। इस मामले में रोहित ने महान कप्तान कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कपिल देव ने 1983 विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 72 गेंद पर ही शतक ठोक दिया था।
विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय
वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक
रोहित ने विश्व कप में सात शतक लगाए हैं। इस मामले में रोहित सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाते ही रोहित ने सचिन को पीछे छोड़ दिया और वनडे विश्व कप में सात शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।
विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी

| खिलाड़ी | गेंद | खिलाफ | साल |
| रोहित शर्मा | 63 | अफगानिस्तान | 2023 |
| कपिल देव | 72 | जिम्बाब्वे | 1983 |
| वीरेंद्र सहवाग | 81 | बरमूडा | 2007 |
वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक
रोहित ने विश्व कप में सात शतक लगाए हैं। इस मामले में रोहित सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाते ही रोहित ने सचिन को पीछे छोड़ दिया और वनडे विश्व कप में सात शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।
विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी
| खिलाड़ी | देश | शतक |
| रोहित शर्मा | भारत | 7 |
| सचिन तेंदुलकर | भारत | 6 |
| कुमार संगकारा | श्रीलंका | 5 |
| रिकी पोंटिंग | ऑस्ट्रेलिया | 5 |
रिकी पोंटिंग के 30 वनडे शतक को पीछे छोड़ा
रोहित ने अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाने के साथ ही वनडे में 31 शतक पूरे कर लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भी अपने वनडे करियर में 30 शतक ही लगाए थे। हिटमैन ने अफगानिस्तान के खिलआफ शतक लगाते ही पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया और वनडे इतिहास के तीसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।
वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज
49 शतक: सचिन तेंदुलकर
47 शतक: विराट कोहली
31 शतक: रोहित शर्मा
30 शतक: रिकी पोंटिंग
28 शतक: सनथ जयसूर्या
विश्व कप में भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के
रोहित के नाम 19* वनडे विश्व कप मैचों में 28 छक्के हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ पांच छक्के लगाने के साथ ही हिटमैन विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए। इस मामले में रोहित ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। सचिन ने वनडे विश्व कप में 27 छक्के लगाए थे।
विश्व कप में 1000 रन पूरे, वॉर्नर की बराबरी
इस मैच में 22 रन बनाते ही रोहित ने वनडे विश्व कप में हजार रन भी पूरे कर लिए। उन्होंने विश्व कप की 19 पारियों में हजार रन पूरे किए। इसी के साथ इस टूर्नामेंट में सबसे कम पारियों में हजार रन पूरे करने के मामले में डेविड वॉर्नर की बराबरी की। वॉर्नर ने भी इसी विश्व कप में भारत के खिलाफ हजार रन पूरे किए थे। उन्होंने भी 19 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था।
विश्व कप में हजार रन के लिए सबसे कम पारी

- 19 - डेविड वॉर्नर
- 19 - रोहित शर्मा
- 20 - सचिन तेंदुलकर
- 20- एबी डिविलियर्स
- 21 - सर विवियन रिचर्ड्स
- 21 - सौरव गांगुली
रोहित ने ये रिकॉर्ड भी अपने नाम किए
रोहित का यह वनडे में बतौर ओपनर 29वां शतक था। इस मामले में वह सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे स्थान पर आ गए हैं। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर सनथ जयसूर्या हैं। उन्होंने बतौर ओपनर 28 शतक लगाए थे। वहीं, ओवरऑल विश्व कप का यह छठा सबसे तेज शतक रहा। विश्व कप में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड इसी संस्करण में एडेन मार्करम ने बनाया था। उन्होंने 49 गेंदों में शतक जड़ा था। भारत के लिए यह वनडे में पांचवां सबसे तेज शतक रहा। भारत के लिए वनडे में सबसे तेज शतक विराट कोहली ने बनाया है। उन्होंने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में 52 गेंदों पर शतक लगाया था।
सलामी बल्लेबाज के रूप में सर्वाधिक वनडे शतक

- 45 - सचिन तेंदुलकर
- 29 - रोहित शर्मा
- 28 - सनथ जयसूर्या
- 27- हाशिम अमला
- 25 - क्रिस गेल
विश्व कप में सबसे तेज शतक
भारत के लिए सबसे तेज वनडे शतक
- 49 गेंद: एडेन मार्कराम (SA) बनाम श्रीलंका, दिल्ली, 2023
- 50 गेंद: केविन ओ'ब्रायन (IRE) बनाम इंग्लैंड, बेंगलुरु, 2011
- 51 गेंद: ग्लेन मैक्सवेल (AUS) बनाम श्रीलंका, सिडनी, 2015
- 52 गेंद: एबी डिविलियर्स (SA) बनाम वेस्टइंडीज, सिडनी, 2015
- 57 गेंद: इयोन मोर्गन (इंग्लैंड) बनाम अफगानिस्तान, मैनचेस्टर, 2019
- 63 गेंद: रोहित शर्मा (IND) बनाम अफगानिस्तान, दिल्ली, 2023
भारत के लिए सबसे तेज वनडे शतक
- 52 गेंद: विराट कोहली बनाम ऑस्ट्रेलिया, जयपुर, 2013
- 60 गेंद: वीरेंद्र सहवाग बनाम न्यूजीलैंड, हैमिल्टन, 2009
- 61 गेंद: विराट कोहली बनाम ऑस्ट्रेलिया, नागपुर, 2013
- 62 गेंद: मोहम्मद अजहरुद्दीन बनाम न्यूजीलैंड, बड़ौदा, 1988
- 63 गेंद: रोहित शर्मा बनाम अफगानिस्तान, दिल्ली, 2023