{"_id":"65a36037a42771d8e6027533","slug":"ind-vs-afg-2nd-t20-2024-live-streaming-telecast-where-how-to-watch-india-vs-afghanistan-match-2024-01-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AFG Live Streaming: अफगानिस्तान के खिलाफ जीत का छक्का लगाने उतरेगा भारत, जानें फ्री में कैसे देखें मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AFG Live Streaming: अफगानिस्तान के खिलाफ जीत का छक्का लगाने उतरेगा भारत, जानें फ्री में कैसे देखें मैच
Sun, 14 Jan 2024 05:22 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 14 Jan 2024 05:22 PM IST
सार
India vs Afghanistan 2nd T20 Live Streaming, Telecast: विराट मोहाली में खेले गए टी20 का हिस्सा नहीं थे। ऐसे में उनकी वापसी से टीम इंडिया को काफी मजबूती मिलेगी। विराट ने टी20 में एक शतक लगाया है और उनका यह शतक अफगानिस्तान के खिलाफ ही आया था।
विज्ञापन
भारत बनाम अफगानिस्तान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला इंदौर में खेला जाएगा। टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी, वहीं अफगानिस्तान को सीरीज में बने रहने के लिए हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा। भारत ने मोहाली में खेला गया पहला टी20 छह विकेट से अपने नाम किया था। इस मैच में कप्तान रोहित कुछ प्रयोग करना चाहेंगे। यह जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका की सहमेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया की आखिरी टी20 सीरीज है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट अपने संसाधनों का बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने पर विचार कर रहा होगा।
विज्ञापन
विराट मोहाली में खेले गए टी20 में नहीं खेले थे। ऐसे में उनकी वापसी से टीम इंडिया को काफी मजबूती मिलेगी। विराट ने टी20 में एक शतक लगाया है और उनका यह शतक अफगानिस्तान के खिलाफ ही आया था। विराट ने ऐसा 2022 एशिया कप टी20 के दौरान किया था। वह टी20 क्रिकेट में 12,000 रन बनाने वाले पहले भारतीय और कुल मिलाकर चौथे खिलाड़ी बनने से 35 रन दूर हैं। इस मुकाबले में विराट यह खास मुकाम हासिल करना चाहेंगे। देखने वाली बात यह होगी कि वह रोहित के साथ ओपनिंग करने आते हैं या फिर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं।
इस मैच में टीम इंडिया में दो बदलाव होने तय हैं। शुभमन गिल की जगह यशस्वी जायसवाल को मौका मिलेगा। वहीं, तीसरे नंबर पर विराट कोहली खेलते नजर आएंगे। ऐसे में तिलक वर्मा का टीम से बाहर होना लगभग तय है।

विराट कोहली, रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक कुल छह टी20 खेले गए हैं और इसमें से पांच रोहित एंड कंपनी ने जीते हैं। अफगानिस्तान का अभी तक जीत का खाता नहीं खुला है। एक मैच बेनतीजा रहा है। इंदौर में भारतीय टीम ने कुल तीन टी20 खेले हैं। इसमें ने टीम को दो मैचों में जीत मिली और एक में हार का सामना करना पड़ा है। रोहित की नजर टी20 विश्व कप से पहले टीम की अच्छी तैयारी कराने पर होगी। हालांकि, मुख्य कोच राहुल द्रविड़ पहले ही कह चुके हैं कि टी20 विश्व कप के लिए टीम का चुनाव आईपीएल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
हम भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच दूसरे टी20 मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं:
हम भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच दूसरे टी20 मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं:
भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरा टी20 मैच कब खेला जाएगा?
भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार (14 जनवरी) को खेला जाएगा।
भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार (14 जनवरी) को खेला जाएगा।
पहले टी20 में शुभमन गिल (बाएं) पर रोहित (दाएं) का गुस्सा फूटा
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरा टी20 मैच कहां खेला जाएगा?
भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मैच इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मैच इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरा टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे होगा।
भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे होगा।
भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरा टी20 मैच भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर होगा। यहां आप अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं। डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में मैच देख सकते हैं।

अक्षर ने दो विकेट झटके हैं
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच दूसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच दूसरे टी20 मैच आप ऑनलाइन जियो सिनेमा एप और वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके साथ ही इस सीरीज से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।
भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच दूसरे टी20 मैच आप ऑनलाइन जियो सिनेमा एप और वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके साथ ही इस सीरीज से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।
टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, मुकेश कुमार।
अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), हजरतुल्लाह जजई, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, करीम जनात, अजमतुल्लाह उमरजई, शरफुद्दीन अशरफ, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद, नवीन उल हक, नूर अहमद, मोहम्मद सलीम, कैस अहमद, गुलबदीन नईब।