{"_id":"5bbf0269867a55283c666389","slug":"ind-v-wi-key-numbers-ahead-of-hyderabad-test-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया के लिए लकी रहा है हैदराबाद, वेस्टइंडीज पर नहीं खाएगी 'कोहली ब्रिगेड' रहम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया के लिए लकी रहा है हैदराबाद, वेस्टइंडीज पर नहीं खाएगी 'कोहली ब्रिगेड' रहम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 11 Oct 2018 01:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला शुक्रवार से हैदराबाद में खेला जाएगा। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले इस मैच में एक बार फिर 'कोहली की टोली' अनुभवहीन वेस्टइंडीज को बेरहमी से हराने उतरेगी।
विज्ञापन
टीम इंडिया का रिकॉर्ड यहां शानदार रहा है। इस स्टेडियम में भारतीय टीम आजतक एक भी टेस्ट नहीं हारी है। भारत ने यहां जो चार टेस्ट मैच खेले हैं उसमें से तीन जीते हैं और एक ड्रॉ रहा है।
विज्ञापन
टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड से दो टेस्ट खेले जिसमें से 2012 में खेले गए पिछले मुकाबले में भारत ने उसे पारी और 115 रन से हराया था, जबकि 2010 में मुकाबला ड्रॉ रहा। इसी तरह 2013 में ऑस्ट्रेलिया को भी पारी और 135 रन से, जबकि बांग्लादेश को 208 रन से पराजित किया था। वेस्टइंडीज की टीम पहली बार यहां खेलेगी।
विज्ञापन
चेतेश्वर पुजारा ने यहां खेले तीन मैच की चार पारियों में 500 रन बनाए हैं। इसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। यहां उनका उच्चतम स्कोर 204 रन रहा है।
विराट कोहली को भी यह मैदान खूब सुहाता है। उन्होंने तीन मैचों की चार पारियों में एक शतक और एक अर्द्धशतक की मदद से 334 रन बनाए हैं। जिसमें उनका एक दोहरा शतक (204) शामिल है।
अश्विन ने यहां तीन मैचों की छह पारियों में 24 विकेट चटकाए हैं। तीन बार पांच और एक बार दस विकेट भी झटके हैं। जबकि जडेजा ने दो मैचों की चार पारियों में 12 विकेट लिए हैं।