{"_id":"5b35cf134f1c1bf16e8ba63a","slug":"ind-v-ire-victory-in-2nd-t20i-will-give-team-india-confidence-for-england-tour-says-rohit-sharma","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहित शर्मा ने भरी हूंकार, दूसरे टी-20 से पहले इंग्लैंड दौरे को लेकर कही ये बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रोहित शर्मा ने भरी हूंकार, दूसरे टी-20 से पहले इंग्लैंड दौरे को लेकर कही ये बात
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
Updated Fri, 29 Jun 2018 01:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के धुआंधार ओपनर रोहित शर्मा ने इंग्लैंड दौरे से पहले बयान दिया है। शुक्रवार रात भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ दूसरा टी-20 मुकाबला खेलना है। ऐसे में 'हिटमैन' को लगता है कि अगर टीम इंडिया आयरलैंड को इस मैच में भी हराकर सीरीज 2-0 से अपने नाम करती है तो इंग्लैंड दौरे से पहले यह 'मेन इन ब्लू' के लिए आत्मविश्वास बढाने का काम करेगा।
विज्ञापन
3 जुलाई से शुरू हो रही इंग्लैंड सीरीज में पहले टीम को 3 टी-20 मैच की सीरीज खेलनी है फिर 3 वनडे मैच की वनडे सीरीज का नंबर आएगा। श्रंखला का अंत 5 टेस्ट से होगा। जहां टीम इंडिया की असली परीक्षा होनी है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा कहते हैं कि, इंग्लैंज दौरा एक चुनौतीपूर्ण सफर है। ऐसे में आयरलैंड के खिलाफ हुए यह 2 टी-20 मैच टीम के लिए अच्छे अभ्यास मैच का काम कर रहे हैं। उम्मीद है कि अगर हम दूसरे मैच में आयरलैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेंगे, तो इस जीत से हमें इंग्लैंड दौरे पर विश्वास मिलेगा।'
विज्ञापन
IPL में खराब फॉर्म से गुजर रहे रोहित शर्मा ने पहले टी-20 जबरदस्त खेल का परिचय देते हुए 76 गेंदों में आतिशी 97 रन ठोक दिए। अपनी इस शानदार वापसी पर बात करते हुए रोहित ने कहा कि, '
लंबे समय बाद देश के लिए खेल अच्छा रहा। मैंने और शिखर धवन ने एक बड़ी साझेदारी की और टीम को मैच दिलाया।'
याद हो कि पहला मैच 76 रन से जीतने के बाद 29 जून को भारत-आयरलैंड के बीच दूसरा टी-20 मैच खेला जाना है। डबलिन के मालाहाइड क्रिकेट क्लब ग्राउंड में खेले जाना वाला यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे शुरू हो होगा।