{"_id":"68d2cc30451f82928d0cd644","slug":"ind-a-vs-aus-a-mcsweeney-edwards-half-century-helped-australia-post-350-on-day-1-manav-suthar-took-5-wickets-2025-09-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND A vs AUS A: मैक्सवीनी-एडवर्ड के अर्धशतक से ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन बनाए 350 रन, मानव सुथार को पांच विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND A vs AUS A: मैक्सवीनी-एडवर्ड के अर्धशतक से ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन बनाए 350 रन, मानव सुथार को पांच विकेट
Tue, 23 Sep 2025 10:05 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 23 Sep 2025 10:05 PM IST
सार
दूसरे चारदिवसीय मुकाबले में भारत ए के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ए ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 84 ओवर में नौ विकेट पर 350 रन बनाए। टीम से जैक एडवर्ड ने 88 और कप्तान नॉथन मैक्सवीनी ने 74 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
भारत ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए
- फोटो : BCCI (X)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार (5/93) की फिरकी के आगे ऑस्ट्रेलिया ए के बल्लेबाज पहले चारदिवसीय मुकाबले की तरह खुलकर नहीं खेल सके। दूसरे चारदिवसीय मुकाबले में भारत ए के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ए ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 84 ओवर में नौ विकेट पर 350 रन बनाए। टीम से जैक एडवर्ड ने 88 और कप्तान नॉथन मैक्सवीनी ने 74 रन की पारी खेली।
भारत ने किया गेंदबाजी का फैसला
मेजबान टीम के कप्तान ध्रुव जुरेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। 12 रन के योग पर ऑस्ट्रेलिया ए के सलामी बल्लेबाज कैंबल केलवे नौ रन के निजी योग पर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर साई सुदर्शन को कैच दे बैठे। अन्य ओपनर सैम कोंस्टास 49 रन बनाकर सिराज की गेंद पर जगदीशन को कैच दे बैठे। 144 रन के योग पर ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका लगा, जब ओलिवर पीके 29 रन के योग पर मानव सुथार का पहला शिकार बने। इसके बाद सुथार ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और चार बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।

मैक्स्वीनी और एडवर्ड ने जड़े अर्धशतक
मैक्सवीनी 162 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 78 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे छोर पर जैक एडवर्ड ने टिककर बल्लेबाजी की और महज 78 गेंदों पर 11 चौके और एक छक्के की मदद से 88 रन की आकर्षक पारी खेली। वे 329 रन के कुल स्कोर पर टीम के नौवें विकेट के रूप में आउट हुए। एडवर्ड ने छठे विकेट पर फिलिप विकेटकीपर बल्लेबाज जोश फिलिप (33 गेंदों पर 39 रन) के साथ 52 रन और आठवें विकेट पर विल सदरलैंड (10 रन) के साथ भी इतने ही रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचाया। दिन का खेल खत्म होने के समय टॉड मर्फी 29 और हेनरी 10 रन बनाकर क्रीज पर टिके रहे। भारत ए की ओर से मानव सुथार के अलावा गुरनूर बरार ने 71 रन देकर दो विकेट हासिल किए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज को एक-एक विकेट मिला। मानव सुथार ने ओलिवर के अलावा कूपर, जोश फिलिप, सदरलैंड और कोरे के विकेट लिए।