{"_id":"5d0f896b8ebc3e79fc7dface","slug":"imran-tahir-become-leading-wicket-taker-bowler-for-south-africa-in-world-cup-history","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इमरान ताहिर ने रचा इतिहास, बने विश्व कप में सबसे बड़े दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इमरान ताहिर ने रचा इतिहास, बने विश्व कप में सबसे बड़े दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 23 Jun 2019 08:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
इमरान ताहिर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दक्षिण अफ्रीकी लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने इतिहास रच दिया है। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर ताहिर विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी बन गए। पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को अपना दूसरा विकेट झटकते ही ताहिर यह कीर्तिमान स्थापित कर गए।
2 of 5
इमरान ताहिर
- फोटो : सोशल मीडिया
इमाम उल हक को आउट कर उन्होंने साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज एलन डोनल्ड को पीछे छोड़ दिया। इतना ही नहीं 40 वर्षीय इस खिलाड़ी ने अफ्रीकी गेंदबाजों में सबसे तेज 39 विकेट अपने नाम किए हैं। इमरान ताहिर का यह वर्ल्ड कप में 39वां विकेट है।
3 of 5
एलेन डोनाल्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
अपना तीसरा वर्ल्ड कप (2011-2019) खेल रहे पाकिस्तान में जन्में इस खिलाड़ी ने अपने 20वें वर्ल्ड कप मैच में ही यह उपलब्धि हासिल कर ली, जबकि इससे पहले डोनाल्ड (1992-2003) ने चार वर्ल्ड कप में 25 मैच खेलकर 38 विकेट अपने नाम किए थे। इस फेहरिस्त में साउथ अफ्रीका के तीसरे गेंदबाज शॉन पोलक (1996-2007) हैं। पोलक ने 4 वर्ल्ड कप में 31 मैच खेलकर 31 विकेट अपने नाम किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ग्लेन मैक्ग्रा
वर्ल्ड कप के सर्वकालिक महान गेंदबाज की बात की जाए तो इस फेहरिस्त में ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का नाम सबसे ऊपर है। मैक्ग्रा (1996-2007) ने 4 वर्ल्ड कप में 39 मैच खेलकर दुनिया में सबसे ज्यादा 71 विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन
5 of 5
जहीर खान
- फोटो : getty
वर्ल्ड कप में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज जहीर खान हैं। 2003, 2007 और 2011 का विश्व कप खेलने वाले इस बाएं हाथ के पेसर ने 23 मैचों में 44 विकेट अपने नाम किए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।