{"_id":"5b61c6bc4f1c1b66428b5420","slug":"imran-khan-invites-kapil-dev-sunil-gavaskar-and-navjot-singh-sidhu-for-oath-ceremony","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरान खान ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए कई दिग्गज भारतीय क्रिकेटरों को किया आमंत्रित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इमरान खान ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए कई दिग्गज भारतीय क्रिकेटरों को किया आमंत्रित
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 01 Aug 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
imran khan live
- फोटो : Ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री चुने गए इमरान खान ने पूर्व भारतीय कप्तानों सुनील गावस्कर और कपिल देव को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू और बॉलीवुड स्टार आमिर खान को भी समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रण भेजा गया है।
विज्ञापन
1992 विश्व कप में पाकिस्तान को चैंपियन बनाने वाले इमरान खान हाल ही में संपन्न आम चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के लीडर बनकर उभरे हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 11 अगस्त को होगा। इसकी घोषणा इमरान खान ने पार्टी के सदस्यों से बातचीत के दौरान सोमवार को की।
विज्ञापन
इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने 116 सीटें हासिल की हैं, जो साधारण बहुमत के आंकड़ें से 22 सीट कम हैं। ध्यान हो कि गावस्कर ने 2012 में ही अनुमान लगाया था कि इमरान खान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनेंगे। 2012 एशिया कप में टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच मुकाबले के दौरान रमीज राजा के साथ कमेंट्री करने के दौरान गावस्कर ने यह अनुमान लगाया था।
विज्ञापन
कपिल देव ने भी इमरान खान को बधाई देते हुए कहा था कि वह पाकिस्तान का बेहतर नेतृत्व करेंगे जैसे क्रिकेट टीम का करते थे।