फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   icc world cup qualifier 2018 chris gayle amazing century against uae

ICC WC Qualifier: क्रिस गेल का आया तूफान, शतकीय पारी में जड़े 11 छक्के

Wed, 07 Mar 2018 01:55 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 07 Mar 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
icc world cup qualifier 2018 chris gayle amazing century against uae
क्रिस गेल

आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2018 में मंगलवार को कुल चार मैच खेले गए। वेस्टइंडीज के विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल का शतक आकर्षण का केंद्र रहा। गेल ने यूएई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और शतकीय पारी के दौरान 11 छक्के जड़े। बता दें कि ग्रुप 'ए' के मैच में वेस्टइंडीज ने यूएई को 60 रन जबकि आयरलैंड ने पापुआ न्यू गिनी को 4 विकेट से मात दी।

विज्ञापन


वहीं ग्रुप बी में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। राशिद खान के नेतृत्व वाली अफगानिस्तान को रोमांचक मैच में जिम्बाब्वे से 2 रन की शिकस्त झेलनी पड़ी। अफगानिस्तान की यह लगातार दूसरी हार रही और अब उसका वर्ल्ड कप में क्वालीफाई करना खतरें में पड़ गया है। एक अन्य मुकाबले में स्कॉटलैंड ने हांगकांग को 4 विकेट से मात दी।
विज्ञापन



हरारे के ओल्ड हरारियंस में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 357/4 का विशाल स्कोर बनाया। क्रिस गेल ने अपना 23वां शतक पूरा किया और 91 गेंदों में 123 (7 चौके एवं 11 छक्के) रन बनाये। उनके अलावा मैन ऑफ द मैच शिमरोन हेटमायर (93 गेंद 127, 14 चौके एवं 4 छक्के) ने भी अपना पहला शतक लगाया। जवाब में रमीज शहज़ाद (112*, दूसरा शतक) और शैमन अनवर (64) की बढ़िया पारियों के बावजूद यूएई की टीम 297/6 का स्कोर ही बना सकी। वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने 53 रन देकर 5 विकेट झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन

अफगानिस्तान हुआ बड़े उलटफेर का शिकार

icc world cup qualifier 2018 chris gayle amazing century against uae
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : File

क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावेयो में जिम्बावबे की टीम ब्रेंडन टेलर (89) और सिकंदर रजा (60) की उम्दा पारियों के बावजूद 196 रन पर ऑलआउट हुई। जिम्बाब्वे के अंतिम 6 विकेट सिर्फ 32 रन के अंतराल में गिरे। अफगानिस्तान की तरफ से कप्तान राशिद खान और मुजीब जदरान ने 3-3 और दौलत जदरान ने 2 विकेट लिए। जवाब में रहमत शाह (69) और मोहम्मद नबी (51) के अर्धशतकों की बदौलत एक समय अफगानिस्तान का स्कोर 156/3 था, लेकिन अगले 21 रनों में उनके 6 विकेट गिर गये और स्कोर 177/9 हो गया।

आखिरी विकेट के लिए दौलत जदरान (10*) और शापूर जदरान (7) ने 17 रन जोड़े, लेकिन आखिरी ओवर में आखिरी विकेट गिरने से अफगानिस्तान को एक और हार का सामना करना पड़ा।  ब्लेसिंग मुजराबनी ने चार और लगातार दूसरे मैच में मैन ऑफ द मैच चुने गये सिकंदर रजा ने तीन विकेट लिए।

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पापुआ न्यू गिनी ने मैन ऑफ द मैच टोनी उरा के शानदार 151 रनों की मदद से 235 रन बनाये। एंडी मैकब्रायन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। जवाब में आयरलैंड ने कप्तान विलियम पोर्टरफील्ड (111) के 11वें शतक और एड जोयस की 53 रनों की शानदार पारी की बदौलत 49.1 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।

बुलावेयो एथलेटिक क्लब में स्कॉटलैंड ने टॉस जीतकर मैन ऑफ द मैच टॉम सोल (4/15) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत हांगकांग को सिर्फ 91 रनों पर समेट दिया। जवाब में स्कॉटलैंड ने कप्तान कायल कोट्जर के 41 रनों की बदौलत 6 विकेट खोकर 23.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed