फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Womens world cup: Suzie bates ton helps New Zealand cricket team defeated pakistan by 71 runs

NZ W vs PAK W: पाकिस्तान की छठी हार, न्यूजीलैंड ने 71 रनों से दी मात, बेट्स ने लगाया शतक तो रोवे को मिले पांच विकेट

Sat, 26 Mar 2022 01:23 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 26 Mar 2022 01:23 PM IST
सार

आईसीसी महिला विश्व कप के 26वें मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 71 रनों से हराकर टूर्नामेंट की तीसरी जीत दर्ज की। इसके साथ ही दोनों टीमों के लीग स्टेज के कोटे के मुकाबले पूरे हो गए। हालांकि दोनो ही टीमें सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। 

विज्ञापन
ICC Womens world cup: Suzie bates ton helps New Zealand cricket team defeated pakistan by 71 runs
न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@ICC

विस्तार

आईसीसी महिला विश्व कप के 26वें मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 71 रनों से हराकर टूर्नामेंट की तीसरी जीत दर्ज की। इसके साथ ही दोनों टीमों के लीग स्टेज के कोटे के मुकाबले पूरे हो गए। हालांकि दोनो ही टीमें सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सूजी बेट्स की 126 रनों की पारी के बदौलत 265 रन बनाए, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 50 ओवर खेलकर 194 रन ही बना सकी। 

विज्ञापन


क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। न्यूजीलैंड की शुरूआत अच्छी नहीं रही और उसने 31 के स्कोर पर कप्तान सोफी डिवाइन (12) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद अमेलिया केर (24) ने बेट्स के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी की। लेकिन तीन गेंद के अंदर केर और एमी सैथरवेट दोनों आउट हो गईं। टीम ने 100 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। लेकिन सूजी बेट्स ने मध्यक्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर अहम साझेदारियां की और टीम के स्कोर को 265 तक पहुंचाया। कीवियों की तरफ से सूजी बेट्स ने 135 गेंदों में सर्वाधिक 126 रन बनाए। जबकि पाकिस्तान की तरफ से निदा डार ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के 266 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरूआत खराब रही और उसने 73 के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिए। इसके बाद बिस्माह मारूफ (38) और निदा डार (50) ने मिलकर टीम को संभाला और चौथे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी की। हालांकि दोनों के आउट होने के बाद विकेटों के गिरने का सिलसिला शुरू हुआ और टीम ने 174 के स्कोर पर अपने 9 विकेट गंवा दिए। लेकिन अंत में नाशरा संधू और अनम अमीन ने मिलकर जीत के लिए कोशिश की जो नाकाम रही। पाकिस्तानी टीम 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 194 रन ही बना पाई और मैच गंवा बैठी। न्यूजीलैंड की तरफ से हनाह रोवे ने सबसे अधिक पांच विकेट लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed