{"_id":"68231e3599d0d251d503bb1a","slug":"icc-womens-odi-rankings-smriti-mandhana-jumped-to-second-place-know-complete-details-2025-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICC Women's ODI Rankings: स्मृति मंधाना को मिला दमदार प्रदर्शन का फायदा, छलांग लगाकर दूसरे स्थान पर पहुंचीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC Women's ODI Rankings: स्मृति मंधाना को मिला दमदार प्रदर्शन का फायदा, छलांग लगाकर दूसरे स्थान पर पहुंचीं
Tue, 13 May 2025 03:56 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 13 May 2025 03:56 PM IST
सार
मंधाना आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गईं। पहले स्थान पर 738 रेटिंग अंकों के साथ दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाज लाउरा वोलवार्ड्ट हैं। मंधाना पहला स्थान हासिल करने से कुछ कदम दूर हैं। उनके खाते में 727 रेटिंग अंक हैं।
विज्ञापन
स्मृति मंधाना
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना को त्रिकोणीय सीरीज में दमदार प्रदर्शन का फायदा मिला है। वह एक स्थान की छलांग लगाकर आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में दूसरे पायदान पर पहुंच गईं। श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई इस सीरीज में भारत ने शानदार जीत दर्ज की थी। फाइनल मुकाबले में भारत ने मंधाना की शतकीय पारी की बदौलत श्रीलंका को 97 रन से हराया था। अब उन्हें इस प्रदर्शन का लाभ मिला है।
विज्ञापन
11वें वनडे शतक के साथ मंधाना ने ब्यूमोंट को पीछे छोड़ा
इस सीरीज के फाइनल मुकाबले में 28 वर्षीय बल्लेबाज ने 116 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्ले से 15 चौके और दो छक्के निकले। अपने करियर के 11वें शतक के साथ मंधाना ने बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। वह सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाली तीसरी बल्लेबाज बन गईं। इस मामले में वह इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट से आगे निकल गईं, जिन्होंने इस प्रारूप में 10 शतक लगाए हैं।

दूसरे स्थान पर पहुंची मंधाना
इसी के साथ मंधाना आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गईं। पहले स्थान पर 738 रेटिंग अंकों के साथ दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाज लाउरा वोलवार्ड्ट हैं। मंधाना पहला स्थान हासिल करने से कुछ कदम दूर हैं। उनके खाते में 727 रेटिंग अंक हैं। मंधाना इस सीरीज में दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज थीं। उन्होंने 52.80 के औसत से 264 रन बनाए थे।

स्नेह राणा को भी हुआ फायदा
भारत की जेमिमा रोड्रिग्स (पांच स्थान के फायदे से 15वें स्थान पर) और दक्षिण अफ्रीका की क्लो ट्राइओन (नौ स्थान के फायदे से 18वें पायदान पर) की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है। श्रीलंका में त्रिकोणीय सीरीज की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गई भारतीय स्पिनर स्नेह राणा को गेंदबाजों की रैंकिंग में फायदा हुआ है जिसमें इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन शीर्ष पर चल रही हैं। दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाज नादिन डीक्लार्क एक स्थान के फायदा से 24वें स्थान पर है। इस सीरीज में 15 विकेट चटकाने वाली स्नेह चार स्थान आगे बढ़कर 34वें पायदान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया की ऐश्ले गार्डनर वनडे ऑलराउंडर रैंकिंग में शीर्ष पर हैं। भारतीय की दीप्ति शर्मा को एक स्थान का फायदा हुआ है और वह पांचवें स्थान पर हैं। ट्राइओन (तीन स्थान के फायदे से 11वें स्थान पर) और डि क्लर्क (चार स्थान के फायदे से 12वें स्थान पर) को भी फायदा हुआ है।