{"_id":"595392e64f1c1b8b5a8b46ae","slug":"icc-women-world-cup-2017-confusion-over-toss-agitates-australian-captain","type":"story","status":"publish","title_hn":"WWC17: टॉस के दौरान फिसली इंडीज कप्तान की जुबान, इस तरह चुकाई कीमत ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WWC17: टॉस के दौरान फिसली इंडीज कप्तान की जुबान, इस तरह चुकाई कीमत
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Wed, 28 Jun 2017 05:36 PM IST
विज्ञापन
महिला विश्वकप 2017
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों इंग्लैंड में खेले जा रहे क्रिकेट के महिला विश्वकप के दौरान ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के मैच के दौरान एक रोचक वाकया देखने को मिला। टॉस के दौरान दोनों कप्तानों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद दोनों के बीच लंबी बहस देखने को मिली।
दरअसल हुआ यह कि वेस्टइंडीज की कप्तान स्टेफनी टेलर ने टॉस जीता इसके बाद उन्होंने मैच रेफरी से पहले बल्लेबाजी करने की बात कही। लेकिन जब टीवी होस्ट इयान बिशप ने टेलर से पूछा तो उन्होंने अपना फैसला बदलते हुए कहा गेंदबाजी करेंगे। टेलर का बदला हुआ जवाब सुनकर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मैग लैनिंग परेशान हो गईं। इसके बाद दोनों कप्तानों के बीच जोरदार बहस हुई। टेलर पहले गेंदबाजी करने के अपने फैसले पर अड़ी रहीं। इस दौरान कंगारू कप्तान ने उन्हें मैच रेफरी के सामने पहले बल्लेबाजी करने के निर्णय की याद दिलाई।
अंत में मैच रेफरी डेविड जूक्स को दोनों के बीच चल रही बहस में हस्ताक्षेप करना पड़ा। उन्होंने नियमों का हवाला देते हुए कहा कि स्टेफनी टेलर को अपने पहले बल्लेबाजी करने के फैसले पर कायम रहना होगा। इसके बाद वेस्टइंडीज की टीम को पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की पूरी टीम 47.5 ओवर में महज 204 रन पर ढेर हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 38.1 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।