फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC will use Drop in pitches for T20 World Cup games in America, fan infrastructure rented from Las Vegas F1

T20 WC 2024: भाड़े की चीजों पर विश्व कप की मेजबानी करेगा अमेरिका, मेलबर्न से पिच-लॉस वेगस से आएंगी कुर्सियां

Thu, 18 Jan 2024 02:12 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 18 Jan 2024 02:12 PM IST
सार

आईसीसी की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया है कि मेलबर्न में पिच तैयार हो चुकी हैं और अमेरिका में होने वाले विश्व कप मुकाबलों में इनका इस्तेमाल होगा।

विज्ञापन
ICC will use Drop in pitches for T20 World Cup games in America, fan infrastructure rented from Las Vegas F1
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी20 विश्व कप 2024 की तैयारी शुरू हो चुकी है। सभी टीमें फिलहाल ज्यादा से ज्यादा टी20 मैच खेलने पर ध्यान दे रही हैं और बड़ी टीमें, जिनके अधिकतर खिलाड़ी आईपीएल में खेलते हैं, वह इस टूर्नामेंट के जरिए विश्व कप की तैयारी करेंगी। आईपीएल का आयोजन टी20 विश्व कप से ठीक पहले होना है। इस बीच आईसीसी की तरफ से जानकारी दी गई है कि अमेरिका में टी20 विश्व कप के आयोजन के लिए अस्थायी तौर पर तैयारियां की जाएंगी।
विज्ञापन


अमेरिका में आगामी टी20 विश्व कप के लिए एडिलेड ओवल क्यूरेटर डेमियन हफ अस्थायी ड्रॉप-इन पिच तैयार करेंगे। आईसीसी न्यूयॉर्क में भारत और पाकिस्तान के बीच नौ जून को होने वाले मैच के लिए अस्थायी गैलरी का निर्माण करेगा। इसमें दर्शक बैठकर मैच देख सकेंगे। मुकाबले के बाद इसे हटा दिया जाएगा। इसकी क्षमता 34,000 दर्शकों की होगी। 
विज्ञापन


आईसीसी के इवेंट डायरेक्टर क्रिस टेटली ने बताया "हम ड्रॉप-इन पिचों का उपयोग करेंगे और इसका निर्माण पहले ही हो चुका है। हम एडिलेड ओवल क्यूरेटर डेमियन हफ की विशेषज्ञता का उपयोग कर रहे हैं, जो ड्रॉप-इन पिचों के सबसे विशेषज्ञों में से एक हैं। उन्होंने ट्रे का निर्माण किया और ट्रे की देखरेख कर रहे हैं। फिलहाल ट्रे उनकी देखरेख में फ्लोरिडा में हैं। मैच के लिए पर्याप्त संख्या में ट्रे होंगी ,जिनकी हमें न्यूयॉर्क में जरूरत होगी और अभ्यास पिचों के लिए भी ट्रे होंगी। जिस पिच पर मैच होना है, वह बिल्कुल नई होगी और हम बारिश होने पर मैदान से पानी निकालने के लिए भी इंतजाम कर रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


लास वेगास से आए सामान से बनेगा स्टैंड
टेटली ने कहा "सभी बुनियादी ढांचे अस्थायी होंगे जैसा कि खेलों में दुनिया भर में होता है। कुछ बुनियादी ढांचे के उपकरण लास वेगास एफ1 से आएंगे और वेगास से न्यूयॉर्क लाए जाएंगे। उन्हें स्थापित किया जाएगा और मैच के बाद उन्हें हटा दिया जाएगा। अमेरिका में 30 मिलियन (तीन करोड़) क्रिकेट प्रशंसक हैं और यह तीसरा सबसे बड़ा बाजार है। बुनियादी ढांचे का निर्माण फरवरी में शुरू होगा है और मई तक पूरा हो जाएगा। 'ड्रॉप-इन पिचों' को फ्लोरिडा से ट्रक में लाया जाएगा और घास उगने के बाद मई के अंत तक उनकी जांच-परख की जाएगी।"


दर्शकों की क्षमता को लेकर उन्होंने कहा "यह ब्रिटेन और वानखेड़े के किसी भी स्टेडियम से बड़ा होगा। टूर्नामेंट के बाद अधिकतर अस्थायी इंतजाम खत्म कर दिए जाएंगे। हालांकि, एमएलसी अपने दूसरे सीजन के कुछ मैचों को यहां आयोजित करना चाहता है और वे देख रहे हैं कि क्या यह सही फैसला होगा। विश्व कप जून में खत्म होगा और एमएलसी जुलाई में शुरू होगा। इसलिए यह बातचीत चल रही है। विश्व कप के बाद मैदान में शानदार आउटफील्ड होगी और हम ड्रॉप-इन पिचों को हटा देंगे और मैदान में एक कृत्रिम सतह छोड़ देंगे जिसकी देखरेख आसान होगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed