फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC to discuss four-day Tests in March despite growing criticism

तमाम आलोचनाओं के बावजूद ICC मार्च में करेगी चार दिवसीय टेस्ट के प्रस्ताव पर चर्चा 

Mon, 06 Jan 2020 04:26 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 06 Jan 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
ICC to discuss four-day Tests in March despite growing criticism
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय कप्तान विराट कोहली सहित दुनिया के कई शीर्ष खिलाड़ियों की आलोचना के बावजूद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की क्रिकेट समिति मार्च में चार दिवसीय टेस्ट के प्रस्ताव पर चर्चा करेगी।

विज्ञापन


खेल की संचालन संस्था की क्रिकेट समिति के प्रमुख पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने बताया कि 27 से 31 मार्च तक दुबई में होने वाली आईसीसी की अगले दौर की बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा होगी। कुंबले ने पीटीआई से कहा, 'मैं समिति का हिस्सा हूं इसलिए मैं फिलहाल आपको नहीं बता सकता कि इसके बारे में मेरी सोच क्या है। हम बैठक में इस पर चर्चा करेंगे और आपको बताएंगे।'

विज्ञापन

एंड्रयू स्ट्रास, राहुल द्रविड़, माहेला जयवर्धने और शान पोलाक जैसे पूर्व खिलाड़ी भी क्रिकेट समिति में शामिल हैं। यह प्रस्ताव 2023 से 2031 के सत्र के लिए रखा गया है लेकिन खेल के कई महान खिलाड़ियों ने इसकी आलोचना की है जिसमें कोहली, सचिन तेंदुलकर और रिकी पोंटिंग भी शामिल हैं। इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के सदस्य बोर्ड हालांकि इस प्रस्ताव पर चर्चा के लिए तैयार हैं जबकि बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली ने कहा है कि इस बारे में बात करना अभी जल्दबाजी होगी।

गुवाहाटी में श्रीलंका के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला के पहले मैच से पूर्व कोहली ने इस मुद्दे पर अपनी राय स्पष्ट कर दी थी। कोहली ने कहा था, 'मेरे हिसाब से, इसमें कोई छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए। जैसा कि मैंने कहा कि दिन-रात्रि मुकाबला टेस्ट क्रिकेट के व्यावसायीकरण की तरफ एक और कदम है। इसके लिये रोमांच पैदा करना अलग बात है लेकिन इसमें ज्यादा छेड़छाड़ नहीं की जा सकती।'
 

उन्होंने कहा, 'आप सिर्फ दर्शकों की संख्या, मनोरंजन और ऐसी ही कुछ दूसरी बातें कर रहे हो। मुझे लगता है कि फिर आपका इरादा सही नहीं होगा क्योंकि फिर आप तीन दिवसीय टेस्ट की बात करोगे। मेरा मतलब है कि यह सब कहां खत्म होगा। फिर आप कहोगे कि टेस्ट क्रिकेट खत्म हो रहा है।'

आस्ट्रेलिया के शीर्ष स्पिनर नाथन लियोन ने भी इस प्रस्ताव को 'बकवास' करार दिया था जबकि पोंटिंग भी चार दिवसीय टेस्ट के पक्ष में नहीं हैं। हालांकि कुछ खिलाड़ी चार दिवसीय टेस्ट के पक्ष में भी हैं जिसमें शेन वार्न, मार्क टेलर और माइकल वान शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed