{"_id":"61d5731a023a7642b43d8fdb","slug":"icc-test-rankings-kl-rahul-jasprit-bumrah-mohammed-shami-moved-up-in-ranks-in-latest-icc-men-s-test-rankings","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICC Test Rankings: राहुल ने बल्लेबाजी में 18 स्थानों की लंबी छलांग लगाई, गेंदबाजों में बुमराह की टॉप-10 में एंट्री","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC Test Rankings: राहुल ने बल्लेबाजी में 18 स्थानों की लंबी छलांग लगाई, गेंदबाजों में बुमराह की टॉप-10 में एंट्री
Wed, 05 Jan 2022 03:59 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 05 Jan 2022 03:59 PM IST
सार
बुमराह एक बार फिर से टॉप-10 में पहुंच गए हैं। उनकी रैंकिंग में तीन स्थानों का सुधार हुआ और वह नौवें पायदान पर पहुंच गए।
विज्ञापन
केएल राहुल शतक लगाने के बाद
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बुधवार को पुरुषों की ताजा टेस्ट रैंकिंग की घोषणा की। बल्लेबाजों की रैंकिंग में ओपनर केएल राहुल ने लंबी छलांग लगाई है। वह 18 स्थानों की छलांग लगाते हुए टेस्ट बल्लेबाजों में 31वें पायदान पर पहुंच गए हैं। राहुल जोहानिसबर्ग में टीम इंडिया की कप्तानी भी संभाल रहे हैं। विराट कोहली के चोटिल होने पर उन्हें कप्तानी सौंपी गई है।
सेंचुरियन में राहुल ने लगाया था शतक
राहुल ने सेंचुरियन टेस्ट में 123 रनों की शानदार पारी खेली थी। उनकी इस पारी के बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सेंचुरियन में 113 रन से शिकस्त दी थी। राहुल के अलावा जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की गेंदबाजी रैंकिंग में सुधार हुआ है। बुमराह एक बार फिर से टॉप-10 में पहुंच गए हैं। उनकी रैंकिंग में तीन स्थानों का सुधार हुआ और वह नौवें पायदान पर पहुंच गए।
शमी की रैंकिंग में दो स्थान का सुधार
शमी की भी रैंकिंग में दो स्थान का सुधार हुआ। वह टेस्ट गेंदबाजों में 17वें पायदान पर पहुंच गए हैं। बुमंराह का टेस्ट में शानदार फॉर्म जारी है। उन्होंने सेंचुरियन में दोनों पारी मिलाकर पांच विकेट झटके थे। वहीं, शमी ने दोनों पारियों को मिलाकर आठ विकेट लिए थे। मयंक अग्रवाल और अजिंक्य रहाणे की बल्लेबाजी रैंकिंग में भी सुधार हुआ है।
विज्ञापन
रबाडा टॉप-10 गेंदबाजों में बरकरार
दक्षिण अफ्रीका की ओर से डीन एल्गर बल्लेबाजों की रैंकिंग में 14वें स्थान पर पहुंच गए। वहीं, बावुमा 16 स्थानों के सुधार के साथ 39वें स्थान पर पहुंच गए। गेंदबाजों में कगिसो रबाडा को एक स्थान का फायदा हुआ और वह छठे पायदान पर पहुंच गए। वहीं, लुंगी एनगिडी 16 स्थानों के सुधार के साथ 30वें पायदान पर पहुंच गए।