फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Test Rankings: Kane Williamson joins Virat Kohli at No. 2 spot, Steve Smith retains numero uno position

ICC Test Rankings: विंडीज के खिलाफ दोहरा शतक जड़कर विलियमसन ने की विराट कोहली की बराबरी

Mon, 07 Dec 2020 03:47 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 07 Dec 2020 03:47 PM IST
विज्ञापन
ICC Test Rankings: Kane Williamson joins Virat Kohli at No. 2 spot, Steve Smith retains numero uno position
विराट कोहली और केन विलियमसन - फोटो : ट्विटर

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने विंडीज के खिलाफ दोहरा शतक जड़कर आईसीसी टेस्ट रैंकिग में भारतीय कप्तान विराट कोहली की बराबरी की। रैंकिंग में वह विराट के साथ नंबर दो पर आ गए हैं। 

विज्ञापन


वेस्टइंडीज के खिलाफ हैमिल्टन टेस्ट में 251 रन बनाकर विलियमसन ने 74 अंक हासिल किए और 812 से बढ़कर 886 की रेटिंग हासिल की है। विराट की भी इतनी ही रेटिंग है। दोनों इस रेटिंग के साथ नंबर दो स्थान पर हैं। 
विज्ञापन

 

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर स्टीव स्मिथ 911 की रेटिंग के साथ आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर बने हुए हैं। विलियमसन के अलावा टॉम लाथम ने भी करियर की बेस्ट रेटिंग हासिल की है। वह 733 रेटिंग के साथर बल्लेबाजों की सूची में दसवें नंबर पर पहुंचे। 

चौथे नंबर पर 827 रेटिंग के साथ ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबूशाने हैं, जबकि पांचवें पर 797 रेटिंग के साथ पाकिस्तान के बाबर आजम हैं। वहीं, टीम इंडिया के टेस्ट उपकप्तान अजिंक्य रहाणे 11वें जबकि मयंक अग्रवाल 12वें स्थान पर हैं। दोनों को एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है।
 

ऑलराउंडरों की सूची में स्टोक्स 446 प्वाइंट के साथ शीर्ष पर हैं जबकि होल्डर 434 प्वॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। भारत के रविंद्र जडेजा 397 प्वाइंट के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। वहीं, गेंदबाजों की सूची में भारत के जसप्रीत बुमराह नौवें स्थान पर बरकरार हैं जबकि अश्विन एक स्थान के फायदे से 11वें पायदान पर पहुंच गए हैं। मोहम्मद शमी (संयुक्त 13वें), ईशांत शर्मा (17वें) और जडेजा (18वें) भी शीर्ष 20 में शामिल हैं।

बता दें कि विंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में पारी और 134 रन से जीत दर्ज करने के साथ न्यूजीलैंड टीम 115 की रेटिंग के साथ टीमों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंची है। वहीं 116 की रेटिंग के साथ ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर कायम है। वहीं, टीम इंडिया 114 रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed