भारत ने शुक्रवार को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान ऑस्ट्रेलिया से गंवा दिया और नियमों के अनुसार सालाना अपडेट से 2016-17 के शानदार रिकॉर्ड के हटाए जाने के बाद तीसरे स्थान पर खिसक गया। भारत ने अक्तूबर 2016 के बाद पहली बार टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया था और आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में इस बढ़त को कायम रखा।
ICC Test Ranking: टीम इंडिया ने गंवाया नंबर 1 का ताज, टॉप पर पहुंचा ऑस्ट्रेलिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेस्ट चैंपियनशिप लीग में छह सीरीज शीर्ष नौ टीमों के बीच खेली गईं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के बयान के अनुसार भारत ने अपना स्थान इसलिए गंवाया क्योंकि उसके 2016-17 में 12 टेस्ट जीत के रिकॉर्ड और एक टेस्ट हार को ताजा रैंकिंग से हटा दिया गया।
No.1 teams in the @MRFWorldwide ICC Rankings:
Tests ➡️ Australia
ODIs ➡️ England
T20Is ➡️ Australia
Lastest rankings 👉 https://t.co/AeaYDWqlfh pic.twitter.com/uv9hTGkN3L
भारत का प्रदर्शन रहा था शानदार
विराट कोहली की टीम ने उस समय अपनी सभी पांचों सीरीज जीती थीं जिसमें ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज भी शामिल थीं। वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया इस दौरान साउथ अफ्रीका और भारत दोनों से हार गया था। इस ताजा अपडेट में मई 2019 के बाद खेले गए सभी मैचों की शत प्रतिशत और इससे पिछले दो वर्षों की 50 प्रतिशत रेटिंग जोड़ी गई है।
इंग्लैंड वन-डे में टॉप पर
वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम टेस्ट रैंकिंग में ही शीर्ष पर नहीं पहुंची बल्कि उसने पहली बार टी-20 अंतरराष्ट्रीय सूची में भी नंबर एक स्थान हासिल कर लिया जबकि 2016-17 के नतीजों को हटाने के बाद सालाना अपडेट में इंग्लैंड की टीम पुरूष वन-डे रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार है।
भारत पहुंचा तीसरे पर, साउथ अफ्रीका को सबसे ज्यादा नुकसान
ऑस्ट्रेलिया के अब टेस्ट रैंकिंग में 116 अंक हैं, जिसके बाद न्यूजीलैंड (115) और भारत (114) का नंबर आता है। तीनों में केवल दो ही अंक का अंतर है और 2003 में शुरू की गई टेस्ट रैंकिंग में यह दूसरा मौका है जब चोटी की तीन टीमों में इतना कम अंतर है। जनवरी 2016 में शीर्ष तीन टीमों के बीच केवल एक अंक का अंतर था जिसमें भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका से केवल एक अंक से आगे थी। साउथ अफ्रीका को सबसे ज्यादा आठ अंक का नुकसान हुआ जिससे वह श्रीलंका से नीचे छठे स्थान पर खिसक गई।