{"_id":"59b151434f1c1bb0488b4990","slug":"icc-test-rankings-india-on-top-australia-slip-one-position-in-latest-rankings","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICC Test Ranking: भारत शीर्ष पर कायम, ऑस्ट्रेलिया को एक स्थान का नुकसान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC Test Ranking: भारत शीर्ष पर कायम, ऑस्ट्रेलिया को एक स्थान का नुकसान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Thu, 07 Sep 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
- फोटो : ESPN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार है लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से ड्रॉ रहने के कारण ऑस्ट्रेलिया एक पायदान नीचे पांचवें स्थान पर खिसक गया है। भारत ने हाल में श्रीलंका को टेस्ट सीरीज में उसकी सरजमीं पर 3-0 से हराया था। टीम इंडिया के 125 अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया के अब न्यूजीलैंड के बराबर 97 अंक हैं लेकिन दशमलव की गणना में वह पीछे है। न्यूजीलैंड चौथे स्थान पर है।
स्टीवन स्मिथ की टीम के बांग्लादेश सीरीज से पहले 100 अंक थे। ऑस्ट्रेलिया को चौथे स्थान पर बने रहने के लिए सीरीज में कम से कम 1-0 से जीत की दरकार थी। भारत के बाद दक्षिण अफ्रीका 110 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। इंग्लैंड के 105 अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर है। बांग्लादेश को सीरीज बराबर कराने से पांच अंकों का फायदा हुआ और उसके 74 अंक हो गए हैं। हालांकि वह पहले की तरह नौवें स्थान पर है। जिम्बाब्वे दसवें और अंतिम स्थान पर है।