न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन का खामियाजा खिलाड़ियों को भुगतना पड़ा है। मंगलवार को जारी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में कप्तान विराट कोहली को नुकसान झेलना पड़ा है। कीवी टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले विराट कोहली टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज थे, लेकिन इस सीरीज में उनके बल्ले से रन नहीं निकले। इसके चलते उन्हें 20 अंक गंवाने पड़े हैं। ताजा जारी टेस्ट रैंकिंग में वे 886 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, पहले स्थान पर 911 अंकों के साथ स्टीव स्मिथ बने हुए हैं।
{"_id":"5e5e226b8ebc3eeb6d20c7fc","slug":"icc-test-ranking-virat-kohli-on-2nd-position-steve-smith-on-top-maynak-agarwal-out-from-top-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ICC Test Rankings: न्यूजीलैंड से हार के बाद भारतीय खिलाड़ियों को नुकसान, विराट ने गंवाए अंक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC Test Rankings: न्यूजीलैंड से हार के बाद भारतीय खिलाड़ियों को नुकसान, विराट ने गंवाए अंक
Tue, 03 Mar 2020 02:55 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 03 Mar 2020 02:55 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
केन विलियमसन
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टॉप 10 बल्लेबाजों में कीवी कप्तान केन विलियमसन तीसरे से चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। चेतेश्वर पुजारा को फायदा मिला है और वो 9वें स्थान से 7वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे 8वें पायदान से 9वें पायदान पर खिसक गए हैं। टीम इंडिया टेस्ट सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल टॉप 10 से बाहर हो गए हैं।
पैट कमिंस
- फोटो : ट्विटर
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन पर काबिज हैं। वहीं भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 11वें नंबर से सातवें पायदान पर फिर से पहुंच गए हैं, जहां वे इस टेस्ट सीरीज से पहले थे। ट्रेंट बोल्ट शीर्ष-10 में शामिल हो गए हैं, जबकि टिम साउथी छठे स्थान से दो पायदान की छलांग लगाते हुए चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ
- फोटो : सोशल मीडिया
बल्लेबाजों की आईसीसी टेस्ट रैंकिंग
| रैंक | खिलाड़ी | अंक |
| 1 | स्टीव स्मिथ | 911 |
| 2 | विराट कोहली | 886 |
| 3 | मार्नस लाबुशाने | 827 |
| 4 | केन विलियमसन | 813 |
| 5 | बाबर आजम | 800 |
| 6 | डेविड वार्नर | 793 |
| 7 | चेतेश्वर पुजारा | 766 |
| 8 | जो रूट | 764 |
| 9 | अजिंक्य रहाणे | 726 |
| 10 | बेन स्टोक्स | 718 |
विज्ञापन
ट्रेंट बोल्ट
आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग
| रैंक | गेंदबाज | अंक |
| 1 | पैट कमिंस | 904 |
| 2 | नील वैगनर | 843 |
| 3 | जेसन होल्डर | 830 |
| 4 | टिम साउथी | 812 |
| 5 | कगिसो रबाडा | 802 |
| 6 | मिचेल स्टार्क | 796 |
| 7 | जसप्रीत बुमराह | 779 |
| 8 | जेम्स एंडरसन | 775 |
| 9 | ट्रेंट बोल्ट | 770 |
| 10 | जोश हेजलवुड | 769 |