फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC tells captains to not undermine judiciary process

आईसीसी ने फटकार के साथ 'कैप्टन कूल' धोनी को दी नसीहत

Tue, 29 Jul 2014 09:36 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 29 Jul 2014 09:36 AM IST
विज्ञापन
ICC tells captains to not undermine judiciary process
जेम्स एंडरसन और रवींद्र जडेजा के बीच पहले टेस्ट मैच के दौरान हुए झगड़े के बाद मामला खत्म होता नहीं दिख रहा। गालीगलौज के बाद भले ही एंडरसन को अब तक किसी भी तरह की सजा नहीं मिली हो, लेकिन तीसरे टेस्ट से पहले जडेजा पर मैच फीस का 50 फीसदी काट लिया गया।
विज्ञापन


जडेजा पर जुर्माना लगाए जाने के बाद बीसीसीआई ने खुलकर आलोचना की थी और उसने खिलाड़ी का बचाव करते हुए इस फैसले को मानने से इनकार कर दिया था। साथ ही भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने फैसले के खिलाफ अपील करने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


बीसीसीआई के तेवर बाद भारतीय कप्तान धोनी ने भी आईसीसी की ओर से एकतरफा फैसले की आलोचना की।

धोनी ने भी फैसले पर जताई थी नाराजगी

ICC tells captains to not undermine judiciary process
बीसीसीआई के बाद टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी जडेजा के पक्ष में खुल कर आगे आए। उन्होंने सार्वजनिक तौर आईसीसी के फैसले की निंदा की और कहा कि इस फैसले से उन्हें दुख हुआ है।

धोनी ने कहा, "जडेजा को बिना वजह सजा मिली है। आईसीसी के फैसले से हमारा दिल दुखा है। हम इसे नजरअंदाज नहीं करेंगे।" साथ ही उन्होंने कहा कि मुड़कर देखना आक्रमकता नहीं है।

दूसरी ओर, बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, "बोर्ड इस फैसले के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) में अपील करेगा। मुझे लगता है कि जडेजा के साथ अन्याय हुआ है। हम अपने पक्ष को आईसीसी के समक्ष रखेंगे और हमें यकीन है कि जडेजा के साथ न्याय होगा।"

आईसीसी ने लगाई दोनों कप्तानों को फटकार

ICC tells captains to not undermine judiciary process
आईसीसी ने जेम्स एंडरसन और रविंद्र जडेजा के बीच कहासुनी के मामले पर भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक के बयानों की आलोचना करते हुए दोनों कप्तानों से न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान करने का आग्रह किया है।

तीसरे टेस्ट की पूर्व संध्या पर धोनी ने आईसीसी मैच रेफरी डेविड बून के रविंद्र जडेजा पर मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना लगाए जाने के फैसले पर नाराजगी जाहिर करते हुए इस फैसले को दुखद बताया।

आईसीसी के चीफ एक्जीक्यूटिव डेविड रिचर्डसन ने फटकार लगाते हुए कहा कि इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक और भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का ट्रेंटब्रिज मामले में बयान आईसीसी अनुशासनात्मक प्रक्रिया को नजरअंदाज करता है।
विज्ञापन

रेफरी डेविड बून के साथ है आईसीसी

ICC tells captains to not undermine judiciary process
आईसीसी के चीफ एक्जीक्यूटिव रिचर्डसन ने कहा कि दोनों ही कप्तानों को न्यायिक प्रक्रिया का समर्थन करना चाहिए और डेविड बून के फैसले का सम्मान करना चाहिए।

उन्होंने कहा, "धोनी के फैसले के खिलाफ आलोचना न्यायिक प्रक्रिया को कमतर आंकने जैसा है। धोनी और कुक समेत सभी लोग इसमें शामिल थे। सभी को प्रक्रिया का सम्मान करना चाहेगी।"

आईसीसी मैच रेफरी डेविड बून के फैसले का पूरा सम्मान करता है और उनके साथ भी है। आईसीसी के अनुशासनहीनता मामले की सुनवाई करना किसी के लिए भी कठिन होता है। सार्वजनिक बयानबाजी से आगे का काम बाधित होता है। आईसीसी ने कहा कि उसे विश्वास है कि डेविड बून ने सावधानीपूर्वक और व्यापक स्तर पर पड़ताल के बाद ही सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed