फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC T20 world cup This team is 'hot favourite' to win the tournament says former england captain michael vaughan

T20 World Cup 2021: भारत ने अभ्यास मैच में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया को दी करारी शिकस्त, अब इस पूर्व दिग्गज ने दिया बड़ा बयान

Thu, 21 Oct 2021 09:22 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 21 Oct 2021 09:22 PM IST
सार

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भारत को खिताब का प्रबल दावेदार तक बता दिया। वॉन ने कहा, 'जिस तरह से भारत ने अभ्यास मैच में प्रदर्शन किया, उसने उसे आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में पसंदीदा बना दिया है।'

विज्ञापन
ICC T20 world cup This team is 'hot favourite' to win the tournament says former england captain michael vaughan
अभ्यास मैच में भारत को अपनी ओपनिंग जोड़ी भी तय करनी होगी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप से पहले अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। अभ्यास मैच में इंग्लैंड और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया को एकतरफा अंदाज में पटखनी देकर टीम इंडिया ने अपने विरोधियों को चेता दिया है। दुबई में खेले गए दोनों अभ्यास मैच में भारतीय टीम के लिए लगभग सब कुछ अच्छा रहा। दक्षिण अफ्रीका के अलावा सिर्फ भारतीय टीम ही दूसरी टीम है जिसने अपने दोनों अभ्यास मैच जीते। यही कारण है कि अब पूर्व क्रिकेटर भारतीय टीम को दावेदार मानने लगे हैं। 

विज्ञापन


इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भारत को खिताब का प्रबल दावेदार तक बता दिया। वॉन ने कहा, 'जिस तरह से भारत ने अभ्यास मैच में प्रदर्शन किया, उसने उसे आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में पसंदीदा बना दिया है।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में जहां केएल राहुल, मोहम्मद शमी और ईशान किशन ने प्रभावित किया वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन और सूर्यकुमार यादव ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने इन दोनों अभ्यास मैच में कई प्रयोग भी किए जिसमें कई उसके हक में गए। 


भारत 24 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से टी-20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान का आगाज करेगा। लेकिन उससे पहले टीम इंडिया ने कई चीजों  को दुरुस्त करने की कोशिश की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed