{"_id":"616d725afaa6c5003c7b3fae","slug":"icc-t20-world-cup-2021-ireland-pacer-curtis-campher-makes-history-with-four-wickets-in-four-balls","type":"story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup 2021: आयरलैंड के पेसर कैंफर ने रचा इतिहास, चार गेंदों में झटके चार विकेट, ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup 2021: आयरलैंड के पेसर कैंफर ने रचा इतिहास, चार गेंदों में झटके चार विकेट, ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने
Mon, 18 Oct 2021 06:55 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 18 Oct 2021 06:55 PM IST
सार
आयरलैंड के तेज गेंदबाज कर्टिस कैंफर ने नीदरलैंड्स के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप के मैच में इतिहास रच दिया। कैंफर ने चार गेंदों में चार विकेट झटके और खास क्लब में शामिल हो गए। वह टी-20 क्रिकेट में यह कारनामा करने वाले तीसरे और टी-20 विश्व कप में यह कमाल करने वाले पहले क्रिकेटर बने।
विज्ञापन
कर्टिस कैंफर
- फोटो : twitter@ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आयरलैंड के तेज गेंदबाज कर्टिस कैंफर ने नीदरलैंड्स के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप के मैच में इतिहास रच दिया। कैंफर ने चार गेंदों में चार विकेट झटके और खास क्लब में शामिल हो गए। वह टी-20 क्रिकेट में यह कारनामा करने वाले तीसरे और टी-20 विश्व कप में यह कमाल करने वाले पहले क्रिकेटर बने। कैंफर के अलावा टी-20 विश्व कप में किसी ने लगातार चार गेंदों पर चार विकेट नहीं लिए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा कैंफर टी-20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले 2007 में ब्रेट ली ने बांग्लादेश के खिलाफ यह कारनामा किया था। ओवरऑल टी-20 क्रिकेट की ये 19वीं हैट्रिक रही।
विज्ञापन
— Sports Hustle (@SportsHustle3) October 18, 2021
विज्ञापन
कैंफर ने यह करिश्मा नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच के 10वें ओवर में किया। अबू धाबी में खेले गए मुकाबले में उन्होंने अपने कोटे के दूसरे मैच में महज दो रन दिए और चार विकेट चटकाए। कैंफर ने 10वें ओवर में हैट्रिक समेत दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवीं गेंद पर नीदरलैंड्स के चार खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा और। कैंफर ने एकरमन, रयान टेन डोएशे, स्कॉट एडवर्स और रोएलेफ़ वैन डर मर्व को अपना शिकार बनाया।
चार गेंदों में चार विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज
ओवरऑल टी-20 क्रिकेट में चार गेंदों पर चार विकेट लेने वाले कैंफर तीसरे गेंदबाज हैं। 22 वर्षीय कैंफर से पहले श्रीलंकाई दिग्गज लसिथ मलिंगा ने 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ और अफगानिस्तानी स्पिनर राशिद खान ने आयरलैंड के खिलाफ 2019 में यह उपलब्धि हासिल की थी।
नीदरलैंड्स की टीम 106 रन ही बना सकी
आयरलैंड के तेज गेंदबाजों की सधी हुई गेंदबाजी की बदौलत नीदरलैंड्स की टीम 106 रन पर ऑलआउट हो गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रहे नीदरलैंड्स के लिए सलामी बल्लेबाज मैक्स ओडोड ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए। आयरलैंड के लिए कर्टिस कैंफर के अलावा मार्क एडेयर के खाते में भी 3 विकेट आए। उन्होंने चार ओवर में नौ रन देकर तीन विकेट लिए।
जवाब में आयरलैंड ने 15.1 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ आयरलैंड टीम के दो अंक हो गए हैं। टीम की जीत में गैरेथ डेलानी ने 29 गेंदों पर 44 और ओपनर पॉल स्टार्लिंग ने 39 गेंद पर नाबाद 30 रन बनाए।