{"_id":"62f3c7a34f5ed751b52a52d6","slug":"icc-t20-rankings-shreyas-iyer-ranking-check-babar-azam-suryakumar-bhuvneshwar-ravi-bishnoi-kuldeep-rank","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICC T20 Rankings: श्रेयस अय्यर ने रैंकिंग में लगाई छलांग, बाबर आजम और सूर्यकुमार में इतने अंकों का फासला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC T20 Rankings: श्रेयस अय्यर ने रैंकिंग में लगाई छलांग, बाबर आजम और सूर्यकुमार में इतने अंकों का फासला
Wed, 10 Aug 2022 09:02 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 10 Aug 2022 09:02 PM IST
सार
पिछले हफ्ते बाबर के 818 और सूर्यकुमार के 816 अंक थे। सूर्यकुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे मैच में 24 रन ही बना सके थे। वहीं, आखिरी मुकाबले में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। इससे उन्हें नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव और बाबर आजम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आईसीसी की ताजा जारी टी20 रैंकिंग में भारत के युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यस को दो स्थानों का फायदा हुआ है। वहीं, सूर्यकुमार यादव अभी भी दूसरे स्थान पर बरकरार हैं। वह पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम से नीचे हैं। बाबर शीर्ष पर काबिज हैं। हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 में शानदार अर्धशतक लगाने वाले अय्यर को रैंकिंग में फायदा हुआ। वह अब 19वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
सूर्यकुमार यादव के 805 अंक हैं। वहीं, पहले पायदान काबिज बाबर के 818 अंक हैं। दोनों के बीच 13 अंकों का फासला है। एक हफ्ते पहले यह फासला दो अंकों का था। तब बाबर के 818 अंक ही थे, लेकिन सूर्यकुमार के 816 अंक थे। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे मैच में 24 रन ही बना सके थे। वहीं, आखिरी मुकाबले में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। उन्हें 11 अंकों का नुकसान हुआ।
बिश्नोई और कुलदीप को फायदा
गेंदबाजों की रैंकिंग की बात करें तो वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज समाप्त होने के बाद लेग स्पिनर रवि बिश्नोई के साथ कुलदीप यादव को बड़ा फायदा हुआ। 21 साल के बिश्नोई ने विंडीज के खिलाफ आखिरी दो मैचों में छह विकेट लिए थे। उन्होंने 50 पायदानों की छलांग लगाई और 44वें नंबर पर आ गए।
विज्ञापन
कुलदीप की बात करें तो उन्होंने आखिरी मैच में तीन विकेट अपने नाम किए थे। उन्होंने 58 स्थानों की छलांग लगाई। वह अब 87वें नंबर पर पहुंच गए हैं। भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी की थी, लेकिन उन्हें रैंकिंग में फायदा नहीं हुआ। वह एक स्थान नीचे नौवें नंबर पर खिसक गए।
रीजा हैड्रिंक्स 13वें नंबर पर आए
आयरलैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने 2-0 से जीत दर्ज की। इस सीरीज में रीजा हैड्रिंक्स ने 74 और 42 रन की पारी खेली। उन्हें भी जबरदस्त फायदा हुआ है। हैंड्रिक्स 13वें नंबर पर आ गए हैं। स्पिनर केशव महाराज 10 पायदान की छलांग लगाकर 18वें स्थान पर पहुंच गए।