ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज-श्रीलंका के बीच हाल ही में संपन्न हुई टी-20 श्रृंखला के बाद आईसीसी की नई रैंकिंग भी जारी हो गई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा जारी टी-20 रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को खिलाड़ियों को अधिक फायदा हुआ है।
टी-20 रैंकिंग: इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले टीम इंडिया को फायदा, लेकिन राहुल पिछड़े
न्यूजीलैंड के हाथों ऑस्ट्रेलिया की हार से भारत को टीम रैंकिंग में फायदा हुआ है और वह अब दूसरे स्थान पर काबिज हो गई है। पहले स्थान पर अभी भी इंग्लैंड की टीम बनी हुई है।
बल्लेबाजों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच को उनके प्रदर्शन का इनाम मिला है और वे दो स्थानों की छलांग के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके अलावा टॉप-10 में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल को भी तीन स्थान का फायदा हुआ है और वे आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं।
⬆️ Aaron Finch climbs to No.2
⬆️ Martin Guptill breaks into top 10
Gains for batsmen in the latest @MRFWorldwide ICC T20I Player Rankings after the #NZvAUS T20 series 👀
Full list: https://t.co/2ImN92Rkvr pic.twitter.com/k578Z47wzM
बात करें अन्य रैंकिंग की तो इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज डेविड मलान अभी भी नंबर एक पर कायम हैं जबकि फिंच दूसरे स्थान पर काबिज हो गए हैं। वहीं केएल राहुल, बाबर आजम और वैन डर डुसेन क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर मौजूद हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली छठे स्थान पर बने हुए हैं।
उधर गेंदबाजों की बात करें तो ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एश्टन एगर चार स्थान के फायदे के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके अलावा न्यूजीलैंड के स्पिनर ईश सोढी को भी तीन स्थान का फायदा हुआ है और वह आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। इनके अलावा श्रीलंकाई स्पिनर लक्षण संदकन भी नौ स्थान की बड़ी छलांग लगाकर 10वें स्थान पर काबिज हो गए हैं। टी-20 रैंकिंग में टॉप-10 में भारत का कोई भी गेंदबाज शामिल नहीं है।
🔼 Ashton Agar in top five
🔼 Ish Sodhi, Lakshan Sandakan in top 10
The latest @MRFWorldwide ICC T20I Player Rankings for bowling are here!
Full list: https://t.co/JuWITiYKI5 pic.twitter.com/hnqftCB9DZ