फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भविष्यवाणी: पूर्व दिग्गज ने कहा, टी-20 विश्व कप में यह भारतीय गेंदबाज निभाएगा अहम रोल

Wed, 10 Mar 2021 03:36 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 10 Mar 2021 03:36 PM IST
विज्ञापन
VVS Laxman says Bhuvneshwar Kumar will play important role in T20 World Cup ,his workload management important
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि इस साल टी-20 विश्व कप में भारत के अभियान में भुवनेश्वर कुमार अहम भूमिका निभाएगा और इस तेज गेंदबाज के काम के बोझ के प्रबंधन को प्राथमिकता देने की जरूरत है। 



 

VVS Laxman says Bhuvneshwar Kumar will play important role in T20 World Cup ,his workload management important
वीवीएस लक्ष्मण

लक्ष्मण ने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम 'क्रिकेट कनेक्टेड' में कहा, 'मुझे बेहद खुशी है कि भुवनेश्वर ने दोबारा फिटनेस हासिल कर ली क्योंकि वह भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण गेंदबाज हैं, विशेषकर सीमित ओवरों की क्रिकेट में।'

VVS Laxman says Bhuvneshwar Kumar will play important role in T20 World Cup ,his workload management important
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा, 'जसप्रीत बुमराह के अलावा भारतीय गेंदबाजी क्रम में अगर किसी को नई गेंद और डेथ ओवरों दोनों में गेंदबाजी का अनुभव है तो वह भुवनेश्वर है।' लक्ष्मण ने कहा, 'वह काफी महत्वपूर्ण सदस्य है, हमें भुवनेश्वर कुमार का ख्याल रखना होगा क्योंकि वह नवंबर में विश्व कप में काफी अहम भूमिका निभाने वाला है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
VVS Laxman says Bhuvneshwar Kumar will play important role in T20 World Cup ,his workload management important
Bhuvneshwar Kumar - फोटो : social Media

दरअसल, लक्ष्मण को लगता है कि भुवनेश्वर को शु्क्रवार से इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में शुरू हो रही पांच मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में दो से अधिक मुकाबले खेलने को नहीं मिलेंगे। वहीं, लक्ष्मण ने रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करने के लिए शिखर धवन पर विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को तरजीह दी। 

विज्ञापन
VVS Laxman says Bhuvneshwar Kumar will play important role in T20 World Cup ,his workload management important
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर

उन्होंने कहा, 'दूसरे सलामी बल्लेबाज का चयन मुश्किल सवाल है। सीमित ओवरों के क्रिकेट में रोहित शर्मा का चुना जाना तय है। मैं केएल राहुल के साथ जाऊंगा क्योंकि पिछले कुछ महीनों और वर्षों में मुझे लगता है कि भारतीय टीम प्रबंधन ने जब भी लोकेश राहुल को सलामी बल्लेबाज के रूप में उतारा है तो उसने उस स्थान पर शानदार प्रदर्शन किया है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed