फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC suspend Sri Lanka spinner Akila Dananjaya due to illegal bowling action

श्रीलंका के इस खिलाड़ी पर गिरी गाज, आईसीसी ने किया सस्पेंड

Mon, 10 Dec 2018 10:06 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 10 Dec 2018 10:06 PM IST
विज्ञापन
ICC suspend Sri Lanka spinner Akila Dananjaya due to illegal bowling action
sri lanka test team - फोटो : file photo

आईसीसी ने सोमवार को श्रीलंकाई गेंदबाज अकिला धनंजय को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। आईसीसी ने उनकी गेंदबाजी एक्शन को गलत ठहराते देते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया।

विज्ञापन


आईसीसी ने अपने बयान मे कहा, 'गेंदबाज को 15 डिग्री तक हाथ को एक तरफ झुकाने की इजाजत मिलती है, लेकिन जांच के दौरान धनंजय का हाथ इस सीमा से ज्यादा झुका हुआ पाया गया।'
विज्ञापन


आईसीसी के नियम 11.1 के मुताबिक संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन वाला खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अलावा घरेलू क्रिकेट में भी नहीं खेल सकता। हालांकि नियम 11.5 कहता है कि श्रीलंका क्रिकेट की स्वीकृति से धनंजय घरेलू क्रिकेट में गेंदबाजी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट मैच के दौरान अंपायर ने अकिला धनंजय के गेंदबाजी एक्शन पर सवाल उठाए थे। इस मैच में श्रीलंका को 211 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।


धनंजय ने जिसके बाद पिछले महीने 23 नवंबर को ब्रिसबेन के नेशनल क्रिकेट सेंटर में आईसीसी के समक्ष अपनी गेंदबाजी का टेस्ट दिया था। इस टेस्ट के नतीजों के आधार पर ही उन्हें सस्पेंड करने का निर्णय लिया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed