फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC suspend Jason Holder for one test match, Shane Warne, Michael Vaughan says Ridiculous decision

जेसन होल्डर पर लगा एक मैच का बैन, इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में की थी यह गलती

Mon, 04 Feb 2019 12:56 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 04 Feb 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
ICC suspend Jason Holder for one test match, Shane Warne, Michael Vaughan says Ridiculous decision

विज्ञापन

वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर को एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया है। इंग्लैंड का सूपड़ा साफ करने के मुहाने पर खड़ी वेस्टइंडीज के लिए यह खबर किसी झटक से कम नहीं। तीन मैच की सीरीज में वेस्टइंडीज इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ 2-0 से आगे चल रही है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने कैरेबियाई कप्तान को धीमी ओवर गति का दोषी पाया है। माने अब होल्डर शनिवार से सेंट लुसिया में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। आईसीसी ने एंटीगा में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में उन्हें धीमी ओवर गति का दोषी पाया गया है।

विज्ञापन


होल्डर पर निलंबन लगने के बाद अब क्रेग ब्रेथवेट आखिरी मैच में टीम की कमान संभाल सकते हैं। दुनिया भर में क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था के इस फैसले पर कई दिग्गजों ने सहमति जताई है। शेन वॉर्न और माइकल वॉन ने होल्डर के बैन को निराशाजनक करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब होल्डर की गैरमौजूदगी में तीसरे और अंतिम मैच में कार्लोस ब्रैथवेट टीम की कमान संभाल सकते हैं। ब्रैथवेट के पास कुछ मैचों में टीम की कमान संभालने का अनुभव है। उन्होंने पिछले साल बांग्लादेश और भारत दौरे पर कुछ मुकाबलों में कैरेबियाई टीम की कमान संभाली थी।


बताते चलें कि, वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट मैच मैच में 10 विकेट से बड़े अंतर से हराकर तीन मैच की सीरीज में 20 अजेय बढ़ा ली है। वेस्टइंडीज ने पहला मैच भी बड़े अंतर से जीता था। उन्होंने इंग्लैंड को पहले टेस्ट में 381 रन से हराया था। 2009 के बाद इंग्लैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज की यह पहली सीरीज जीत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed