{"_id":"5b33b1204f1c1b13358b9056","slug":"icc-survey-reveals-over-a-billion-fans-most-are-from-sub-continent","type":"story","status":"publish","title_hn":"'दुनियाभर में क्रिकेट के चाहने वाले एक अरब फैंस, 90 प्रतिशत को सबसे ज्यादा यह फॉर्मेट पसंद'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'दुनियाभर में क्रिकेट के चाहने वाले एक अरब फैंस, 90 प्रतिशत को सबसे ज्यादा यह फॉर्मेट पसंद'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 27 Jun 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एक सर्वे कराया है, जिसमें पता चला है कि दुनियाभर में क्रिकेट के एक अरब से अधिक फैंस हैं। इनमें से 90 प्रतिशत हिस्सा भारतीय उपमहाद्वीप के फैंस का है। शोध के नतीजों के मुताबिक फैंस की औसत आयु (16 से 69 की उम्र वर्ग में) 34 साल है, जिसमें से 61 प्रतिशत पुरुष और 39 फीसद महिलाएं हैं। आईसीसी ने शोध यह समझने के लिए कराया है कि क्रिकेट का विकास किस तरह हो रहा है, जिससे उसे विकास के लिए आगे की रणनीति पर काम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
शोध में पता चला कि करीब 70 प्रतिशत फैंस की दिलचस्पी टेस्ट क्रिकेट में हैं। इसमें सबसे ज्यादा संख्या इंग्लैंड एंड वेल्स के प्रशंसकों की है और 86 प्रतिशत इस लंबे प्रारुप के मुरीद हैं। वहीं वन-डे क्रिकेट को पसंद करने वालों की तादाद दक्षिण अफ्रीका में सबसे ज्यादा 91 फीसदी है, जबकि पाकिस्तान में 98 प्रतिशत लोग टी 20 इंटरनेशनल में ज्यादा दिलचस्पी लेते हैं।
विज्ञापन
वैश्विक स्तर पर टी20 इंटरनेशनल सबसे ज्यादा लोकप्रिय प्रारूप है, जिसे 92 प्रतिशत प्रशंसक पसंद करते हैं जबकि इसके बाद वन-डे का नंबर आता है। इसमें 88 फीसदी लोगों की रुचि है। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड रिचर्डसन ने कहा कि सिर्फ उपमहाद्वीप से ही 90 प्रतिशत प्रशंसक मौजूद हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा , 'खेल में पहली बार वैश्विक स्तर पर इस तरह का शोध कराया गया, जिसमें 16 से 69 वर्ष के उम्र वर्ग के ही एक खरब से ज्यादा प्रशंसकों का सर्वे किया गया। सर्वे में औसत उम्र 34 साल रही। इसमें कोई शक नहीं कि यह उत्साहित करने वाला शोध रहा, जिससे हम क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित होंगे।'
आईसीसी के वैश्विक टूर्नामेंटों की लोकप्रियता के मामले में 95 प्रतिशत प्रशंसक 'दिलचस्पी या बेहद दिलचस्पी' रखते हैं तथा आईसीसी क्रिकेट विश्व कप और आईसीसी विश्व टी 20 सबसे ज्यादा लोकप्रिय रहे।